आईआईएफएल की डकैती के 35 लाख और बरामद

जयपुर। जयपुर पुलिस ने विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में आईआईएफएल गोल्ड लोन में डकैती के अभियुक्त संजय सिंह के घर से 35 लाख रुपए नकद बरामद किए...

जयपुर। जयपुर पुलिस ने विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में आईआईएफएल गोल्ड लोन में डकैती के अभियुक्त संजय सिंह के घर से 35 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि आईआईएफएल गोल्ड लोन की वारदात में मुलजिमो की तलाश के लिए विद्याधरनगर थानाधिकारी चन्द्रप्रकाश की टीम को रवाना किया गया था, जो बुधवार को सीकर जिले के सम्भावित स्थानों पर दबिश दी।

दबिश के दौरान मुलजिम संजय सिंह बिजारणिया पुत्र विद्याधर सिंह के मकान में दबिश के दौरान कमरे 35 लाख रुपए नकद बरामद किये गए। अब तक की तफ्तीश से 1 किलो 958 ग्राम सोना, 35 लाख 20 हजार रुपए नकद, 3 पिस्टल व 31 जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त इण्डिगो व स्कार्पियो कार तथा वारदात के बाद खरीदी गई दो बाईक कीमत करीब 4 लाख बरामद की है। वारदात में शामिल अन्य अभिुयक्तों की तालश जारी है।


(सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें)

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1060607637543175268

Watch in Video

Comments

item