'बीवी की इजाजत से बनाए थे नाजायज रिश्ते'

नई दिल्ली। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जेल की हवा खा रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं ने गुजरात पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे क...

नई दिल्ली। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जेल की हवा खा रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं ने गुजरात पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नारायण का कहना है कि पत्नी जानकी से पूछकर ही उसने नाजायज संबंध बनाए थे। हालां‌कि कुछ युवतियों से सेक्स संबंधों के बारे में उसे जानकारी नहीं थी।

सूरत पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि शुरुआती दौर में नारायण साईं ने हमें पूरी बात नहीं बता रहे थे। लेकिन जब पीड़िता को आमने सामने बिठाकर पूछताछ शुरू की तब नारायण ने खुलासा किया। नारायण ने बताया कि उनकी पत्नी से बच्चा नहीं हो रहा था इसलिए जमुना से संबंध बनाए। इस काम में 15 से 20 लोगों ने उनकी मदद की है।

वहीं नारायण के इस खुलासे से जानकी भी हैरान है। उसने साईं की बातों से इनकार कर किया है। नारायण ने पुलिस को बताया कि सेविका जमुना से उसके नाजायज संबंध थे। जमुना से उसका एक बेटा भी है। पत्नी जानकी से पूछकर ही उसने जमुना से संबंध बनाया था और उसकी पत्नी ने इसके लिए इजाजत दी थी।

साईं ने बताया कि उसके कई लड़कियों से भी सेक्स संबंध थे लेकिन इसे बारे में जानकी को पता नहीं था। उसने बताया कि जानकी मां नहीं बन सकती थी इसलिए उसने जमुना से संबंध बनाए। वह उसकी गोद भरना चाहता था। उसने बताया कि उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने वाली लड़की को वह जानता है। वह उससे प्यार करता है। उसने लड़की का रेप नहीं किया।

उसकी इन बातों पर जानकी ने कहा कि जमुना से नाजायज संबंध को लेकर वह झूठ बोल रहा है। उसने कभी भी साईं को ऐसे कामों के लिए इजाजत नहीं दी। उसे जमुना और साईं को लेकर शक था। एक बार उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा भी था। पुलिस पूछताछ के दौरान साईं कभी आरोपों को स्वीकार करता है तो कभी साफ इनकार कर देता है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 5680501574631927383
item