कोबरा सांप बना एक महिला का प्रेमी

कोलंबो। क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला का प्रेमी कोई सांप भी हो सकता है? नहीं ना। लेकिन ये सच है। जी हाँ ये सच है, श्रीलंका के एक प...

कोलंबो। क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला का प्रेमी कोई सांप भी हो सकता है? नहीं ना। लेकिन ये सच है। जी हाँ ये सच है, श्रीलंका के एक प्रांत का जहाँ एक जहरीला किंग कोबरा सांप एक महिला का प्रेमी बना है।

उत्तर पश्चिमी श्रीलंका में घर में घुसा एक जहरीला किंग कोबरा सांप घर की मालकिन को इतना पसंद करने लगा है कि हमेशा उसके चारों तरफ ही रहता है और किसी को भी उसके पास फटकने नहीं देता।
   
अंग्रेजी साप्ताहिक समाचार पत्र न्यूज लंका के मुताबिक हेरातगामा के समीप रहने वाले इस परिवार को बहुत ही अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सह सांप हमेशा इस महिला के साथ ही रहता है, चाहे वह घरेलू कामकाज में ही क्यों न व्यस्त हो।
     
रात को यह 30 वर्षीय महिला जब शयन कक्ष में सोने जाती है, तो सांप उसके पति या बच्चों को भी पास नहीं फटकने देता। इसी वजह से महिला ने अपने शयन कक्ष में एक बक्सा रख दिया है, जहां यह कोबरा आराम फरमाता है।

उधर स्थानीय लोगों का मानना है कि पूर्व जन्म में यह सांप इस महिला का परिचित रहा होगा, तभी उससे इतना लगाव रखता है और बिल्कुल भी नहीं काटता।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 4195407801774919720
item