युवाओं की ‘नसों में जहर’ घोल रहे हैं हुक्काबार

बालोतरा। शहर में इन दिनों युवाओं की नसों में जहर घोलने का काम जोरों पर है इसके लिए हुक्काबार मालिकों ने उनके लिए व्यवस्थाए भी कर रखीं है जह...

बालोतरा। शहर में इन दिनों युवाओं की नसों में जहर घोलने का काम जोरों पर है इसके लिए हुक्काबार मालिकों ने उनके लिए व्यवस्थाए भी कर रखीं है जहां शाम ढ़लते हीं अनेक युवा इन हुक्काबारों में हुक्के के कश लेते नजर आ रहे है और हुक्का मालिकों द्वारा युवकों मनचाहे पैसे वसूले जा रहे है। शहर के खेड़ रोड़ पर अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबारों से यु
वाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं,जो धारा 188 में भारतीय दंड संहिता का खुल्ला उल्लंघन भी है इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर बंद करवाने का भी प्रावधान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के खेड़ रोड़ पर महावीर धर्म कांटे के सामने दो हुक्काबार स्थित हैं जहां पर युवाओं द्वारा हुक्का के माध्यम से धूम्रपान किया जाता हैं। सूत्रों ने बताया कि इन हुक्काबारों में उपलब्ध करवाई जा रहीं धूम्रपान सामग्री में निकोटिन जहरीला पदार्थ पाया जाता हैं जो मानव शरीर के लिए हानिकारक है। हमें मिली जानकारी के अनुसार ये भारतीय दंड़ संहिता धारा 188 का भी खुुला उल्लंघन है। विश्वसनीय सूत्र बताते है कि पुलिस प्रशासन को दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए हुक्काबारों को बंद करने का अधिकारी भी है। उसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा अपने शक्तियों का प्रयोग नहीं करने से हुक्काबारों में युवाओं को हुक्का के माध्यम से नशीला पदार्थ का सेवन करवाकर उसके स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि जोधपुर पुलिस उपायुक्त अजयपाल लांबा ने 30 अक्टूबर 2013 को एक आदेश जारी कर जोधपुर शहर में चल रहे हुक्काबारों को बंद करवाने के आदेश दिए थे। उसके तहत पुलिस ने कार्रवाई कर हुक्काबार बंद करवाएं लेकिन बालोतरा में बदस्तूर जारी है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 3147811026504138131
item