रेप पीड़िता के घर गए रामदेव, आयोग नाराज

चंडीगढ़। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने योग गुरु बाबा रामदेव की कड़ी आलोचना की है। रामदेव ने चंडीगढ़ पुलिस के पांच कांस्टेबलों की हवस का...

चंडीगढ़। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने योग गुरु बाबा रामदेव की कड़ी आलोचना की है। रामदेव ने चंडीगढ़ पुलिस के पांच कांस्टेबलों की हवस का शिकार हुई एक किशोरी के घर का दौरा किया, जिससे उसकी पहचान उजागर हो गई।

आयोग के अध्यक्ष राजकुमार वेर्का ने कहा कि रामदेव ने दौरा कर पीड़िता के परिवार की भावना को चोट पहुंचाया। पीड़िता के परिजनों से अज्ञात स्थल पर मुलाकात करने वाले वेर्का ने कहा कि रामदेव के दौरे से पीड़िता की पहचान उजागर हो गई।

उन्होंने दुष्कर्म की घटना पर चंडीगढ़ पुलिस को विस्तृत रिपोर्ट और अमल में लाई गई कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को सौंपने का निर्देश दिया। रामदेव ने शनिवार को पीड़िता के घर का दौरा किया था और उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराने का वचन दिया।

स्कूल में पढ़ने वाली पीड़िता ने चंडीगढ़ पुलिस के पांच कांस्टेबलों पर दुष्कर्म, छेड़खानी, आपराधिक रूप से बंधक बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि दो आरोपियों ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया जबकि बाकी ने छेड़खानी की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे प्रताड़ित किया।

(सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें)



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 6600859631071349238
item