गहलोत ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा
जयपुर। राजस्थान में 14वीं विधानसभा के लिए 1 दिसंबर को हुए मतदान के बाद आज आए चुनावी नतीजों में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हु...
चुनावी नतीजों के आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम सात बजे राजभवन जाकर राज्यपाल माग्र्रेट आल्वा से मुलाकात की ओर उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।
राजस्थान विधानसभा की दो सौ में से 199 सीटों के लिए एक दिसम्बर को हुए मतदान में कुल वैध मतों में से 45.99 फीसद मत भारतीय जनता पार्टी को मिले हैं। भाजपा ने 162, कांग्रेस ने 21, राजपा ने 4, बसपा ने 3 और अन्य ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है।
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा ने कांग्रेस से 12.32 फीसद अधिक मत हासिल कर उसे सत्ता से बेदखल कर देने के साथ ऐतिहासिक जीत अर्जित की है। कांगेस को वैध मतों का 33.673 प्रतिशत हासिल हुआ है। बसपा को 3,449, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4.340, निर्दलीय को 8.411, जद (यू) को 1.041 प्रतिशत मत मिले हैं।
राज्यपाल माग्र्रेट आल्वा ने गहलोत को वैकल्पिक व्यवस्था कायम किये जाने तक कार्य करते रहने का आग्रह किया है।