दिल्ली में आप की बनेगी सरकार, केजरीवाल होंगे मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर उबरे संकट का हल अब पूरी तरह से निकल गया है और यह पूरी तरह से साफ़ हो गया है कि आखिर दिल्ली में ...

नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर उबरे संकट का हल अब पूरी तरह से निकल गया है और यह पूरी तरह से साफ़ हो गया है कि आखिर दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी ने साफ़ कर दिया है कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आप तैयार है, जिसके बाद ये साफ़ हो गया है कि दिल्ली में अब आप की सरकार बनेगी।

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी को कांग्रेस से समर्थन मिलने के बाद जनता से ली गई राय के बाद गाजियाबाद के कौशांबी में पार्टी कार्यालय में हुई आप की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि पार्टी को दिल्ली में सरकार बनानी चाहिए।

मनीष सिसौदिया ने बताया कि आप पार्टी ने पिछले एक हफ्ते से लोगों से राय ली है। कुल 5 लाख 23 हजार एसएमएस मिले, 74 प्रतिशत लोगों ने कहा कि आप को सरकार बनानी चाहिए। दिल्ली में कुल 274 जनसभा हुई और 257 जगह लोगों ने कहा कि सरकार बनानी चाहिए।

पार्टी की बैठक के बाद आप के नेता अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व अन्य ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि सरकार बनाने को लेकर हमने जनता की राय मांगी थी, जिसमे जनता ने हमें सरकार बनाने के लिए हाँ कहकर अपना समर्थन दिया है, जिसके बाद जनता से मिली राय के अनुसार अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी पार्टी में से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल ही निभाएंगे, जिससे साफ़ हो गया है कि अरविन्द केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं और अब वे सरकार बनाने के फैसले को लेकर करीब साढ़े बारह बजे दिल्ली के उप राज्यपाल से भी मिलेंगे।

(सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें)

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 8042645627822515593

Watch in Video

Comments

item