टिकट वितरण के साथ ही भाजपा में बगावत के सुर तेज

बाडमेर। राजस्थान में एक दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक साथ 176 प्रत्याषियों की घोषणा करते ही बाड़मेर जिले में दो वि...

बाडमेर। राजस्थान में एक दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक साथ 176 प्रत्याषियों की घोषणा करते ही बाड़मेर जिले में दो विधानसभाओं में विरोध के स्वर मुखर हो गए है। एक तरफ जहां बाड़मेंर विधानसभा से डॉ. प्रियका चौधरी को टिकट मिलने के बाद गत चुनावों में पराजित भाजपा नैत्री मृदुरेखा चौधरी ने बुधवार को इस्तीफा पार्टी आलाकमान को भेज दिया। अपने आवास स्थान महावीर नगर में मृदुरेखा चौधरी ने प्रेसवार्ता में यह इस्तीफा भेजा दिया।

वही दूसरी तरफ बायतू विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बालाराम मूढ़ को बायतू विधानसभा क्षेत्र से टीकट न मिलने के कारण बालाराम मूढ़ सहित मण्डल कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया। मृदुरेखा के मुताबिक भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता, निष्ठावान और जनता के बीच में रहने वाले कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं है। यदि निष्ठावान कार्यकर्ता की पूछ होती तो बाड़मेर से दलबदलने वाले और भाजपा की खिलाफत करने वालों को टिकिट नहीं मिलती।

चौधरी ने कहा कि मैं भाजपा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विगत 18 वर्षो से कार्य कर रही हूँ। जब मैने चौहटन में स्व. भगवानदास जी के साथ कार्य शुरू किया था तो जब चौहटन से टिकट मांगा तो गंगाराम चौधरी कॉंग्रेस छोडकर वहां मेरे आड़े आ गये। तत्पश्चात वार्ड सं. 10 के उप चुनाव में मैनें गंगाराम चौधरी की स्वीकृति लेकर चुनाव लड़ा। मुझे पार्टी का सिम्बल मिला तो गंगाराम चौधरी ने फिर महासभा बुलाई और मेरा विरोध किया। जब मैनें वार्ड संख्या 13 से जिला परिषद का चुनाव लड़ा तो गंगाराम चौधरी ने मेरा विरोध किया, लेकिन जनता मेरे साथ थी, और मैं चुनाव जीती।

रावणा राजपूत समाज ने नाराजगी जताई

भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशीयों में रावणा राजपुत ने नाराजगी जताई। तहसील प्रवक्ता विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया टिकट वितरण से पुरे प्रदेश के रावणा राजपूत समाज से भारी नाराजगी है जिन स्थानों से समाज की मजबुत दावेदारी थी वहाँ भाजपा ने एक भी उम्मीदवार घोषित नही किया। समाज कॉंग्रेस व भाजपा की अगली सूची का इंतजार करेगा अगर समाज को उचित प्रतिनिधित्व नही मिला तो समाज तहसील स्तर पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा। राठौड़ ने वसुंधरा राजे को फेक्स भेजकर व अशोक गहलोत को फेक्स भेजकर बाकी रही सीटों पर समाज के उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की।

चौधरी को टिकट देने पर खुशी जताई

पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृह राज्य मंत्री अमराराम चौधरी को टिकट देने पर भारतीय जनता पार्टी जसोल इकाई ने खुशी जाहिर की चौधरी को टिकट देने पर जिला उपाध्यक्ष पिन्ना कंवर चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वरसिंह चौहान, नगर अध्यक्ष गणेशमल पालीवाल, मण्डल महामंत्री शान्तीलाल सुथार, युवा  मोर्चा मण्डल महामंत्री रमेश भन्साली, गणपत राठौड़, जिला अन्तयोदय प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमेश सोनी, वीरमाराम तीरगर, अनिल बारासा, वस्तीराम मेघवाल, पुंजाराम बारासा, नगर प्रवक्ता विक्रमसिंह राठौड़, आदी ने पटाखे छोड़े व मिठाईयां बांटी तथा प्रदेश प्रभारी कप्तानसिंह सोलंकी व वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त किया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 3178423835445814625

Watch in Video

Comments

item