राजस्थान कॉंग्रेस के 42 प्रत्याशियों की दूसरी सूची
जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुधवार की रात कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 42 नामों पर मुहर लगा...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/11/second-list-of-42-candidates-of-congress.html
जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुधवार की रात कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 42 नामों पर मुहर लगाई गई है।
इस सूची की खास बात यह है कि इसमें सवाई माधोपुर से मौजूदा विधायक अलाउद्दीन आजाद का टिकट काट कर पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे अबरार अहमद के पुत्र दानिश अबरार को टिकट दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक इस सूची में प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सीपी जोशी के नामों को तरजीह दी गई है। इस सूची के जारी किए जाने के बाद कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में फिर से शुरु हो गई है। इस बैठक में बचे हुए नामों पर विचार किया जा रहा है।
कांग्रेस आलाकमान ने समिति के सदस्यों को यह साफ तौर पर कह दिया है कि भाजपा ने अपनी पहली सूची को जिस तरह से जारी किया है उसे देखते हुए कांग्रेस से अपनी ऐसी रणनीति बनानी होगी , जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिल सके।

कांग्रेस के द्वारा जारी की गई दूसरी सूची इस प्रकार है :
- सादुलशहर से जगदीश चंद जागिड़
- रायसिंह नगर से सोहन नायक
- सरदारशहर से भवरलाल शर्मा
- भादरा से जयदीप डूडी
- कोटपूतली से राजेन्द्र यादव
- मालवीय नगर से अर्चना शर्मा
- बस्सी से लक्ष्मण मीणा
- किशनगढ़ से दीपचंद खेरिया
- कठूमर से रमेश खींची
- बाड़ी से गिर्राज सिंह मलिंगा
- नोखा से रामेश्वर डूडी
- टोंक से जकिया
- मालपुरा - रामविलास चौधरी
- निवाई - प्रशान्त बैरवा
- मारवाड़ जंक्शन से खुशबीर सिंह जोजावर
- डग से मदनलाल शर्मा
- सवाईमाधोपुर से दानिश अबरार
- बगरू से प्रहलाद रघु
- अलवर (ग्रामीण) से टीकराम जूली
- पीपलदा से प्रेमचंद नागर
- बारां अटरू से पानाचन्द मेघवाल
- धरियावाद से नगराज मीणा
- बयाना से निर्भय लाल
- राजसमंद से हरिसिंह राठौड
- मेड़ता से राम मेघवाल
- परबतसर से लच्छाराम
- बाली से रतनलाल जणवा
- आहोर से सुआराम पटेल
- डूंगरपुर से लालशंकर
- घाटोल से नानालाल
- चित्तौडगढ़ से सुरेन्द्र सिंह जाड़ावता
- बयाना से टीकाराम जाटव
- छबड़ा से प्रहलाद चंद
- गंगापुरसिटी से रामकेश मीणा
- लक्ष्मणगढ़ से गोविन्द सिंह डोटासरा
- रायसिंह नगर से सोहन नायक
- लूणकरणसर से वीरेन्द्र बेनीवाल
- धोंद से नोपा राम
- निंबांहेड़ा से उदयलाल आंजना
- वल्लभ नगर से गजेन्द्र सिंह शक्तावत
- भोपालगढ़ से ओमाराम मेघवाल
- रेवदर से लख्मा राम कोली