प्रख्यात साहित्यकार विजयदान देथा का निधन

जयपुर। राजस्थानी भाषा के प्रख्यात साहित्यकार विजयदान देथा का रविवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। विजयदान देथा जिन्हें बिज्जी के नाम...

जयपुर। राजस्थानी भाषा के प्रख्यात साहित्यकार विजयदान देथा का रविवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। विजयदान देथा जिन्हें बिज्जी के नाम से भी जाना है। राजस्थान के विख्यात लेखक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति थे।

उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और साहित्य चुड़ामणी पुरस्कार जैसे विभिन्न अन्य पुरस्कारों से भी समानित किया जा चुका है। राजस्थान के पाली ज़िले के रहने वाले विजयदान देथा ने राजस्थानी में करीब 800 छोटी-बड़ी कहानियां लिखीं. जिनका कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है। उनकी कहानियों में राजस्थानी लोक संस्कृति, आम जीवन की झलक मिलती है।

लोक कथाओं एवं कहावतों का अद्भुत संकलन करने वाले पद्मश्री देथा की कर्मस्थली उनका पैथृक गांव बोरूंदा ही रहा तथा एक छोटे से गांव में बैठकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के साहित्य का सृजन किया। राजस्थानी लोक संस्कृति की प्रमुख संरक्षक संस्था रूपायन संस्थान (जोधपुर) के सचिव देथा का जन्म 1 सितंबर 1926 को बोरूंदा में हुआ।

देथा की राजस्थानी में चौदह खडों में प्रकाशित बातां रीफुलवाड़ी के दसवें खण्ड को भारतीय राष्ट्रीय साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया गया, जो राजस्थानी कृति पर पहला पुरस्कार है। उनकी अन्य प्रकाशित कृतियों में राजस्थानी हिन्दी कहावत कोष, साहित्य और समाज, प्रेमचन्द्र के पात्र, दुविधा और अन्य कहानियां उलझन, अलेखूं हिटलर तथा रूंख प्रमुख है।

प्रारम्भ में 1953 से 1955 तक बिज्जी ने हिन्दी मासिक प्रेरणा का सम्पादन किया। बाद में हिन्दी त्रैमासिक रूपम, राजस्थानी शोध पत्रिका परम्परा, लोकगीत, गोरा हट जा, राजस्थान के प्रचलित प्रेमाख्यान का विवेचन, जैठवै रा सोहठा और कोमल कोठारी के साथ संयुक्त रूप से वाणी और लोक संस्कृति का सम्पादन किया।

देथा की लिखी कहानियों पर दो दर्जन से ज्यादा फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें मणि कौल द्वारा निर्देशित दुविधा पर अनेक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 1986 में उनकी कथा पर प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म परिणीति काफी प्रभावित हुई है। राजस्थान साहित्य अकादमी 1972-73 में उन्हें विशिष्ट साहित्यकार के रूप में सम्मानित कर चुकी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साहित्यकार देथा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि देथा ने लोक एवं वाचिक परम्परा को आगे बढ़ाने के साथ ही राजस्थानी कथा साहित्य में अभूतपूर्व योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त बातां रीफुलवारी सहित उनकी अनेक लोकप्रिय कथाओं में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत जनजीवन की गहरी झलक दिखाई पड़ती है। साहित्य जगत में बिज्जी के नाम से लोकप्रिय देथा के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके देथा से आत्मीय संबंध रहे। जोधपुर जिले के बोरूंदा गांव में रहकर भी उन्होंने विश्वकथा साहित्य में अपनी सृजनशीलता का अनुकरणीय परिचय दिया। गहलोत ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतृप्त परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना  की।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

पुलिस-श्रमिकों के बीच संघर्ष में चार पुलिसकर्मी समेत नौ घायल

अलवर। अलवर के चौपानकी स्थित एक औद्योगिक ईकाई में 10 अप्रेल से धरने  पर बैठे हड़ताली श्रमिकों पर आज सुबह पुलिस ने अचानक लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। कम्पनी परिसर में बैठ कर हड़ताल कर रहे इन...

खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी 2 साल की मासूम

गड्ढे में गिरी दो साल की मासूम बच्ची को निकालने के प्रयास में जुटा प्रशासन और घटनास्थल पर जमा ग्रामीण। कोटपूतली। बानसुर कस्बे के निकटवर्ती ग्राम चर्तुरपुरा की ढाणी आड़ी गेली के समीप एक हैड़पम्प के प...

टॉफी मॉडल से ज्यादा कुछ नहीं है गुजरात मॉडल : राहुल गांधी

करौली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को फिर से भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के गुजरात विकास मॉडल और इसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि गुज...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item