बिग बी का ट्विटर पर भी बना नया रिकॉर्ड
मुम्बई। बॉलीवुड महानायक बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। अमिताभ के ट्विटर अकाउंट...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/11/amitabh-bachchan-create-a-new-record-on-twitter.html
मुम्बई। बॉलीवुड महानायक बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। अमिताभ के ट्विटर अकाउंट पर उनके फॉलवर्स कि संख्या 70 लाख को पार कर गई है। अभी तक उनके 70,16,434 फॉलोवर्स हो चुके हैं। इसके साथ ही अमिताभ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं।
बॉलीवुड हस्तियों में से महानायक अमिताभ बच्चन माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। अमिताभ ट्विटर पर अब तक 26,857 बार ट्वीट कर चुके हैं और 840 लोगों को फॉलो करते हैं। वह इस मंच का प्रयोग अपनी दिनचर्या के बारे में प्रशंसकों को बराबर अवगत कराने, खास मौकों पर बधाई देने, अपने गहन विचारों और साथ ही कुछ मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए करते हैं।
अपने फॉलोवर्स की संख्या 70 लाख के पार होने पर अमिताभ ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। 71 वर्षीय बिग बी ने बुधवार को ट्वीट किया कि Thank you AALLLLLLLL ... Its 7 MILLION plus !! On twitter .. (आप सभी का धन्यवाद। ट्विटर पर मुझे चाहने वालों की संख्या 70 लाख से अधिक है)।