मुंबई में गे-रेव पार्टी पर छापा, कई लड़के-लड़कियों को पकड़ा

मुंबई । बीती मुंबई के ओशिवारा इलाके में पुलिस ने पब में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारा। चीज़ मोई नाम के पब मे छापे के दौरान पुलिस ने मौक...

मुंबई बीती मुंबई के ओशिवारा इलाके में पुलिस ने पब में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारा। चीज़ मोई नाम के पब मे छापे के दौरान पुलिस ने मौके से 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें 28 लड़के और 4 लड़कियां शामिल हैं। 

पकड़े गये लोगों में कुछ विदेशी नागरिक भी बताये जा रहे हैं। पुलिस ने पब के तीन कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गये सभी लोगों का मेडिकल टेस्ट करवा रही है। ख़बरों के अनुसार पुलिस को मौके से ड्रग्स भी बरामद हुई है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ओशिवारा पुलिस को उसके मुखबिर ने सूचना दी कि मोई में गे-रेव पार्टी का आयोजन चल रहा है। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए पब में छापा मारा और 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं, एक अमेरिकन और एक जर्मन नागरिक शामिल है। 
हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। 

पुलिस को पब में ऐसे कई सामान मिले हैं जिसकी जांच से पता चलता हैं कि इस गे पार्टी में ड्रग का इस्तेमाल हो रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि पार्टी में पकड़े गए कई लोगों पुणे से इस पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे सभी को एसएमएस भेज कर सूचना दी गई थी।

बताया जा रहा है कि पकड़े गये लड़के-लड़कियों में ज्यादातर अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि बीते जून माह में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापेमारी कर 340 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस पार्टी से भारी मात्रा में ड्रग्‍स बरामद किया था। 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

असम : कचरे के डिब्बे में रखे विस्फोटक से धमाका, 20 से ज्यादा घायल

गुवाहाटी। पश्चिमी असम में ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई में एक पुलिस स्टेशन के पास आज शाम एक धमाका हुआ, जिसमें एक जने के मारे जाने की खबर है। वहीं इस हमले में 3 पुलिसकर्मी समेत 20 लोगों के घायल होने की...

पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑटो चुराने वाला 'सुपर नटवरलाल'

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में से आॅटो चुराने के सवा सौ से अधिक मामलों एवं अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने के लिए पुलिस ने एक 77 साल के एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।डीसीपी पश्...

जेएनयू में लगा नया पोस्टर, होली को बताया महिला विरोधी त्यौहार

नई दिल्ली। संसद हमले के दोषी अफजल गुरू के बारे में हाल ही में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में दिए गए बयान को लेकर विवादों में आया जेएनयू मामला अभी पूरी तरह से शांत भी ...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item