अजमेर में बहेगी सुर और साज की सरिता 18 व 19 को, सूचना केंद्र में

अजमेर । भारतीय शास्त्राीय नृत्य और प्राचीन भारतीय परम्पराओं को जानने का मौका अब अजमेर में ही उपलब्ध हो रहा है। सूचना केन्द्र में 18 व 19 फरव...

अजमेर । भारतीय शास्त्राीय नृत्य और प्राचीन भारतीय परम्पराओं को जानने का मौका अब अजमेर में ही उपलब्ध हो रहा है। सूचना केन्द्र में 18 व 19 फरवरी को आयोजित होने वाले शास्त्राीय नृत्य कार्यक्रम में प्रख्यात कलाकार कत्थक और ओडिसी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें शिव की महिमा पर आधारित नृत्य नाटिका शिवम का मंचन तो होगा ही, दर्शकों को ओडिशा की संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा।

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर  तथा सुर-सिंगार-संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शास्त्राीय गायन व नृत्य समारोह में ख्यातनाम कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। सुर सिंगार संस्था के अध्यक्ष सोमरत्न आर्य ने बताया कि पहले दिन 18 फरवरी को शाम 7 बजे डाॅ. ज्योति भारती गोस्वामी व उनके साथियों द्वारा शिव की महिमा पर आधारित कत्थक नृत्य नाटिका शिवम का मंचन किया जाएगा। डाॅ. ज्योति देश की प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना है। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मनित किया जा चुका है। वे अपनी नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण जापान और रूस सहित देश के प्रमुख शहरों में दे चुकी है।

आर्य ने बताया कि 19 फरवरी को शाम 7 बजे ओडिसी नृत्य कलाकार पूर्णाश्री राउत, अंकिता राउत एवं लकी मोहंती द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। ये ग्रुप भी कई प्रमुख शहरों में प्रस्तुति दे चुका है। साथ ही इन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। आर्य ने बताया कि 17 फरवरी को होने वाला कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 8986406753804837515

Watch in Video

Comments

item