सपा-बसपा प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है यह विकास कर ही नहीं सकते : अमित शाह
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/amit-shah-took-a-dig-at-sp-bsp-and-congress.html
एटा। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दांव—पैच का दौर शुरू हो चुका है और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एटा में आयोजित परिवर्तन रैली में अमिज शाह ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में लम्बे समय से आसीन ये तीनों पार्टियां उत्तर प्रदेश के विकास को रोक रही हैं।
अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये प्रदेश के युवाओं को छोटे-मोटे कामों के लिए अन्य राज्यों में पलायन करने के लिए विवश कर रही हैं। शाह ने इन तीनों राजनीतिक दलों और तृणमूल कांग्रेस पर नोटबंदी के खिलाफ लामबंद होने को लेकर भी हमला बोला।
इस दौरान उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि, 'केंद्रीय मदद को 'चाचा-भतीजे (अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव)' ने मिलकर हड़प लिया। उन्हें पांच साल के शासन में किए गए गलत कामों का जवाब देना होगा।' शाह ने कहा कि सूबे में सपा, बसपा और कांग्रेस के अलावा कुछ स्थानों पर रालोद के अजित सिंह सांपनाथ और नागनाथ (जहरीले सांप) की तरह विकास को एक साथ मिलकर रोक रहे हैं।
शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए केंद्र की मदद बर्बाद गई क्योंकि इसका लाभ तय लोगों तक पहुंचा ही नहीं। उनके मुताबिक, इस मदद से समजावादी पार्टी के नेताओं के खजाने भर गए और सपा शासन के दौरान उनके छोटे—छोटे मकान महलों में बदल गए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव को पांच साल के शासन के दौरान सूबे में किए गए गलत कामों का जनता को जवाब देना होगा। अखिलेश को सबसे पहले मथुरा के लिए जवाब देना होगा, जहां सामूहिक बलात्कार किया गया और उनके मंत्री आजम खान ने इसका मजाक बनाया। अखिलेश को एटा के लिए जवाब देना होगा, जहां 100 लोगों ने जहरीली शराब के कारण जान गंवाई।