प्रदेश में फिर चला 'लालबत्तियों' का दौर, कई बोर्ड-निगमों में दी राजनीतिक नियुक्तियां

Jaipur, Rajasthan, Political Appointment, Rajasthan Seed Corporation Shambhu Singh Khetasar, Mohan Morwal, Vasundhara Raje
जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर से राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा आज एक बार फिर से कई बोर्डों एवं निगमों में नियुक्तियां दी गई है। राज्य सरकार की ओर से दी गई इन नियुक्तियों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ने वाले शंभुसिंह खेतासर को बीज निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मोहन मोरवाल को केश कला बोर्ड के अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामनारायण नागवा भूदान बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 

इसी प्रकार से गौवर्धन रायका को पशुपालक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महिला आयोग में भी सुषमा कुमावत और अरुणा मीणा को सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार द्वारा दी गई इन तमाम नियुक्तियों में राजनीतिक और जातीगत समीकरणों को पूरा ध्यान रखा गया है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि बचे हुए निगमों और बोर्डों में भी जल्द ही नियुक्तियां दी जा सकती है।



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 9222683528258363851

Watch in Video

Comments

item