लीजिए, आखिर सामने आ ही गया सोनम गुप्ता और उसकी बेवफाई का राज !
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/11/finally-we-got-the-sonam-gupta-and-the-secret-of-her-infidelity.html
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोटों का विमुद्रीकरण किए जाने के बाद देशभर में हरेक तबके के लोगों में एकाएक हलचल मच गई और हर कोई अपने पुराने नोटो को लेकर पशोपेश में पड़ गया। वहीं 8 नवम्बर को विमुद्रीकरण की घोषणा के बाद 10 नवम्बर से एकाएक देशभर के तमाम बैंकों में लम्बी-लम्बी कतारों का सिलसिला चल पड़ा, जो अभी तक भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इन सबसे इतर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की बातें सामने आने लगी। नोटबंदी के इस पूरे प्रकरण में एक बात जो सबके सामने सिर उठाए खड़ी हुई है, वह है कि आखिर सोनम गुप्ता कौन है और आखिर उसकी बेवफाई का राज क्या है।
दरअसल, नोट बंदी के बाद सोशल मीडिया पर एक मैसेज जमकर वायरल हुआ, जिसमें नए-पुराने नोटों पर लिखा हुआ है कि, 'सोनम गुप्ता बेवफा है'। इस मैसेज ने न सिर्फ सोशल मीडिया में सुर्खियां बटौरी, बल्कि हर किसी की जुबान पर यही सुनने में आया कि आखिर ये सोनम गुप्ता है कौन। गली-मोहल्लों में भी इसकी चर्चा होने लगी है। हर कोई जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर कौन है सोनम गुप्ता और कैसे हो गई बेवफा? इतना भर नहीं सोशल मीडिया पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ टॉप ट्रेंड पर भी रहा और इसने ‘करेंसी बैन’ और ‘कॉफी विद करन’ जैसे ट्रेंड्स को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं गूगल भी सर्चिंग में सोनम लिखने पर कपूर के साथ साथ गुप्ता भी सजेस्ट करने लगा।
इतना ही नहीं जनाब, अब तो सोनम गुप्ता को बेवफा बताए जाने के बाद सोनम गुप्ता का जवाब भी सामने आ गया है, जिसमें सोनम ने कहा है कि, 'बेवफा तूं है सोमवीर सिंह मैं नहीं'। लेकिन इन सबसे हटकर सवाल ये उठता है कि आखिर ये सोनम गुप्ता है कौन, किसने नोट पर यह लिखा, क्यों लिखा और क्या है सोनम की बेवफाई का राज। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये सोनम गुप्ता है कौन और इसकी बेवफाई का राज क्या है।
दरअसल, बहुत समय पहले किसी गांव एक गजब की खूबसूरत लड़की रहती थी, जो अपने पिता (गुप्ता जी) की इकलौती बेटी थी और अपने पूरे परिवार की लाडली थी। इस लड़की का नाम था सोनम गुप्ता। सोनम की खूबसूरती को देखकर मोहल्ले वाले ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लोग उस पर जान छिड़कते थे। लेकिन सोनम किसी को घांस नहीं डालती थी।
सोनम को पूरे गांव में महज एक लड़ा अच्छा लगता था और वह लड़का भी मन ही मन सोनम से प्यार करता था, लेकिन उसे सोनम को बताने की हिम्मत नहीं होती थी। वह लड़का सोनम के पड़ौस में ही रहता था और हर रोज सोनम को देखने के लिए सुबह होते ही छत पर आ जाता था। जैसे ही सोनम कपड़े सुखाने के लिए छत पर आते वह लड़का उसे देखकर मन ही मन बहुत खुश होता रहता था और उधर सोनम भी उसे देखकर मुस्कुरा कर चल देती थी।
एक दिन उस लड़के ने किम्मत जुटाकर एक 10 रुपए के नोट पर 'आई लव यू सोनम' लिखकर रास्ते में सोनम को दे दिया। दूसरे दिन फिर छत पर लड़के ने मुस्कुरा कर सोनम का देखा, जिसके बाद सोनम भी मुस्कुरा कर चल दी। इसके बाद फिर अगले दिन उस लड़के ने सोनम को 10 रुपए के नोट पर 'आई लव यू सोनम' लिखकर दिया। इस प्रकार से करीब महीने भर तक ये सिलसिला चलता रहा। फिर धीेरे-धीरे दोनों में बातों और फिर मुलाकातों का दौर चल पड़ा। इस तरह दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा।
गांव के दूसरे लड़कों और लोगों को जब इस बात के बारे में भनक लगी तो उन्होंने गुप्ता जी को इसके बारे में बताया। इस पर गुप्ता जी ने अपनी जवान बेटी की शादी करने का मन बनाया। हालांकि कुछ लोगों ने गुप्ता जी को सोनम की शादी उस लड़के के साथ कराने की भी राय दी लेकिन गुप्ता जी अपनी बिरादरी से बाहर सोनम की शादी करने पर राजी नहीं थे। इसलिए गुप्ता जी ने सोनम की शादी किसी दूसरे गांव में कर दी।
शादी तय होने के बाद से लेकर शादी होने तक भी सोनम को उस लड़के से बात करने का मौका भी नहीं मिल पाया और वह शादी करके अपने ससुराल चली गई। उधर वह लड़का दिल टूटने के कारण पूरी तरह से टूट चुका था और हर पल सोनम के खयालों में खोया रहने लगा। बाद में जब उस लड़के से रहा नहीं गया तो वह सोनम से मिलने की आस लेकर सोनम के ससुराल वाले गांव में पहुंच गया, लेकिन वहां सोनम का कोई पता नहीं लग सका। काफी दिनों तक वह लड़का उस गांव में ही रहा और फिर सोनम तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उसने फिर अपने पास रखे सभी 10 रुपए के नोटों पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखकर दुकानों पर चलाने लगा। इस तरह से सोनम गुप्ता बेवफा हो गई।
नोट : सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स को देखकर ये कहानी महज काल्पनिक तौर पर तैयार की गई है और इसका किसी भी सोनम गुप्ता नाम की लड़की के साथ कोई सम्बंध नहीं है। अत: इसे किसी सोनम गुप्ता नाम की लड़की के साथ जोड़कर न देखें।
11/18/2016 10:45:00 PM