84 खंभों की छतरी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कोटा। पर्यटन पर्व बूंदी उत्सव के दूसरे दिन की शाम 84 खंभों की छतरी पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्श्व गायक रविन्द्र उपाध्याय ने राजस्थानी और फिल्मी गानों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कोटा जिला न्यायाधीश केदारलाल गुप्ता, जोधपुर जिला न्यायाधीश भगवानदास अग्रवाल, एमसीटी कोर्ट जज अजीत कुमार हिंगड़, बूंदी विद्यायक अशोक डोगरा, जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, एडीजे प्रथम मुदिता भार्गव कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद थे। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद कामेडियन वाहेगुरू भाटिया ने अपनी काॅमेडी से दर्शकों को गुदगुदाया। कार्यक्रम में पार्श्व गायक रविन्द्र उपाध्याय ने केसरिया बालम पधारों में म्हारे देश .... गीत से प्रस्तुतियां की शुरूआत की। इसके बाद मोरे सैय्या तो है परदेश......, देश पधारो, हीरे मोती ..... , और पंजाबी गीत की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दी। आर्ची मीडिया इंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम में पाश्र्व गायक रविन्द्र उपाध्याय ने मारवाडी गीत, सूफी एवं पुराने गीतों की प्रस्तुति दी। 

विदेशी पावणों भी थिरके 
कार्यक्रम के दौरान दमादम मस्त कलंदर गीत की प्रस्तुति के दौरान रविन्द्र उपाध्याय मंच से नीचे उतरे और विदेशी सैलानियों को नृत्य के लिए आमंत्रित किया तो, विदेशी सैलानी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और रविन्द्र उपाध्याय के साथ गीतों की धुनों पर थिरकते नजर आए। 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2420497638168810261

Watch in Video

Comments

item