आगे बढ़ाने से पहले रिस्क से घबराना पिछड़ने का संकेत : साइरस मिस्त्री
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/09/before-going-ahead-jitter-from-risk-is-danger-for-progress-says-cyrus-mistry.html
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कहना है कि बिना जोखिम के आगे बढ़ना आज के समय में खुद को पिछड़ने के लिए जिम्मेदार बनाने के समान है। इसी के मद्देनजर मिस्त्री ने टाटा ग्रुप की कंपनियों से स्पष्ट कहा कि यदि उन्होंने जोखिम उठाने से गुरेज किया तो निरंतर बदलाव वाले मौजूदा दौर की प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएंगे।
मिस्त्री ने ग्रुप की इन-हाउस पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि दुनियाभर में इन दिनों ढेरों प्रभावशाली परिवर्तन हो रहे हैं, जिनका बिजनेस के माहौल पर असर हो रहा है। इनमें भू-राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी बदलाव शामिल हैं। इनके साथ कदम मिलाकर चलने की जरूरत है।
टाटा प्रमुख ने कहा, "हम इनमें से कई बदलाव को पहले ही देख चुके हैं। हमारी ढेरों कंपनियां ऐसे परिवर्तन को लेकर काफी संवेदनशील हैं। खासतौर पर जिस माहौल में हम काम कर रहे हैं, उसमें हालिया बदलाव का असर हमारे बिजनेस पर हो रहा है। इनका असर एक हद तक चक्रीय है।"
उन्होंने कहा कि ग्राहकों तक पहुंचना और उनकी मांग पूरी करने की स्टैटेजी बनाना ही टाटा ग्रुप का मकसद है। इसके अलावा ग्रोथ बनाए रखने के लिए भारत और विदेश में नए अधिग्रहण के विकल्प भी खुले हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप डिजिटल मार्केट में 3 नई कंपनियां टाटा क्लिक, टाटा आईक्यू और टाटा डिजिटल हेल्थ लॉन्च करेगा।
समूह की कुछ कंपनियों पर भारी कर्ज के बारे में उन्होंने कहा कि,'इसे व्यापार वृद्धि के लिहाज से देखा जाना चाहिए। परिचालन व पूंजीगत परियोजनाओं से नकदी में वृद्धि चल रही है जो कि भावी वृद्धि की अगुवाई करेगी। समूह बीते समय में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज कर रहा था इसलिए लगाई गई कुल पूंजी भी बढ़ी है। समानुपात में ऋण बढा है।’ उन्होंने स्वीकार किया कि कारोबार में विशेषकर यात्री कार में चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चुनौतियों से निपटने के लिये कंपनी ने आठ रणनीति तैयार की है।
Keywords : Cyrus Mistry, Tata Group, Tata Group Chairman, Challenges, Risk, Tata Click, Tata IQ, Tata Digital Health