फ्लाइट रवानगी के टाइम पर नहीं पहुंचा पायलट, नायडू ने मिस किया इंपोर्टेन्ट अपॉइंटमेंट

Venkaiya Naidu, M Venkaiya Naidu, Air India, AI flight, Airlines, सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया, फ्लाइट्स में देरी, केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू
नई दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की फ्लाइट्स में देरी होने जैसे खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती है, जिसके कारण हवाई यात्रा करने वाले आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर यही वाकया किसी खास आदमी के साथ हो तो इसे आप क्या कहेंगे। खासकर उस वक्त, जब ये खास आदमी केन्द्र सरकार का कोई मंत्री हो। शायद इसका जवाब काफी कठिन होगा।

ऐसा ही एक वाक्या आज उस वक्त पेश आया, जब केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने अपनी फ्लाइट मिस कर दी, जिसकी वजह वो खुद नहीं बल्कि विमानन सेवाएं प्रदान करने वाली सरकारी क्षेत्र की कंपनी एयर इंडिया थी। दरअसल, केन्द्रीय मंत्री की किसी जरूरी अपॉइंटमेंट के लिए हैदराबाद जा रहे थे। लेकिन विमान का पायलट फ्लाइट रवानगी के समय तक नहीं पहुंच पाया, जिसकी वजह से उड़ान में देरी की गई थी।

इस घटना के बाद भड़के वेंकैया नायडू ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कई ​ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मुझे एयर इंडिया की फ्लाइट एआई—544 से हैदराबाद जाना था, जिसकी रवानगी का समय दोपहर 1 बजकर 15 मिनट था। इसके लिए मैं साढ़े 12 बजे एयरपोर्ट पहुंच गया। इसके बाद फ्लाइट की रवानगी के समय 1 बजकर 15 मिनट पर मुझे बताया गया कि पायलट के नहीं पहुंचने के कारण फ्लाइट में देरी हो गई है। मैंने 1 बजकर 45 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन तब तक भी फ्लाइट रवाना नहीं हो पाई, जिसके बाद मैं घर लौट आया।'

नायडू ने अगले ट्वीट में लिखा कि, 'एयर इंडिया को सफाई देनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। आखिर पारदर्शिता और जवाबदेही आज समय की जरूरत है। मैं उम्मीद करता हूं कि एयर इंडिया को यह बात समझ में आनी चाहिए कि आज हम कॉम्पिटीशन के दौर में हैं। इसके चलते मेरा एक जरूरी अपॉइंटमेंट मिस हो गया।'

वहीं दूसरी ओर, विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इस मामले में वेंकैया नायडू से माफी मांगी है। एयर इंडिया ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि, 'सर, फ्लाइट लेट होने के चलते हुई असुव‍िधा के लिए हम माफी मांगते हैं। दरअसल, पायलट ट्रैफिक जाम में फंस गया था। बहरहाल इस मामले में हमने जांच के आदेश दे दिए हैं।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 2873156488438509606
item