भारत के सभी मुख्यमंत्रियों से मिलना चाहते हैं बराक ओबामा
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/06/Barack-Obama-wants-meet-to-all-cm-of-indian-state.html
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलने की इच्छा रखते हैंं। ओबामा ने ऐसा भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए कहा है। इसके लिए अमेरिका ने एक 'चीफ मिनिस्टर कॉन्क्लेव' आयोजित करने का प्रस्ताव पेश किया है, जिससे भारतीय राज्यों और अमेरिकी प्राइवेट सेक्टर के बीच व्यापारिक रिश्तों को बढ़ावा दिया जा सके।
इस कॉन्क्लेव के आयोजन का उद्देश्य है बताया जा रहा है, कि भारतीय राज्य यह बता सकें कि उनके साथ व्यापार करने का फायदा क्या है। साथ ही हाल के दिनों में भारत में आसानी से बिजनेस करने के लिए क्या बदलाव हुए हैं। इस बारे में व्हाइट हाउस ने एक फैक्ट शीट भी जारी की है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कॉन्क्लेव कब और कहां होगा।
वहीं दूसरी ओर, भारत की ओर से भी इस मुद्दे पर अभी तक अपनी राय जाहिर नहीं की गई है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से इसके पक्ष में रहे हैं। भारत से कई मुख्यमंत्री निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से अमेरिका की यात्रा करते रहे हैं, लेकिन अभी भी इस प्रस्ताव को नई दिल्ली से हरी झंडी मिलना बाकी है।