केयर्न इंडिया ने किए तकनीकी संस्थानों के साथ एमओयू साइन
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/02/cairn-india-signs-MoU-with-technical-institutes.html
जयपुर। थार रेगिस्तान से पेट्रोलियम उत्पादन में संलग्न केयर्न इंडिया ने आज देश के दो प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थानों के साथ अपने एक्सीलेंस सेंटर के जरिए एमओयू हस्ताक्षरित किए। ये सहमति-पत्र केयर्न सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) कोटा और मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जयपुर के बीच संयुक्त नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए हैं।
राजधानी जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में आयोजित एक कार्यक्रम में केयर्न इंडिया के सीएसआर प्रमुख मनोज अग्रवाल और एमएनआईटी निदेशक प्रोफ़ेसर आई के भट्ट की उपस्थिति में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इन सहमति पत्रों के तहत पश्चिमी राजस्थान के युवाओं को उन्नत तकनीकी शिक्षण देने के उद्देश्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान फैकल्टी तथा स्टूडेंट एक्सचेंज तथा सीसीओई में गेस्ट लैक्चर, पाठ्यक्रम पुनरीक्षण, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, कॉन्फ्रेंस तथा सेमिनार के आयोजन होंगे। पश्चिमी राजस्थान के युवाओं के लिए केयर्न सेंटर ऑफ़ एक्सीलेन्स एक ऐसे केन्द्र के रूप में उपलब्ध हुआ है, जहाँ पर ग्लोबल स्टैण्डर्ड का कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध हो रहा है।
गौरतलब है कि गत वर्ष मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक गौरव गोयल और केयर्न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक अशर ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद राज्य सरकार के आजीविका और कौशल विकास निगम के सहयोग सहित कौशल विकास और रोज़गार अवसरों से उनको जोड़ने के उद्देश्य से केयर्न सेंटर ऑफ़ एक्सलेंस की स्थापना की गई है।