किसान हितैषी है भाजपा, किसानों को मिलेगा हक : गुर्जर
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के देहात जिला की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता व अजमेर जिला प्रभारी ...
उन्होंने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि किसान मोर्चा कार्यकर्ता किसान के प्रति अपना दायित्व समझकर प्रधानमंत्री सुरक्षा जीवन बीमा, मुद्रा लोन, मृदा कार्ड, किसान फसल बीमा, योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में जुटें। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा का अग्रिम पंक्ति का मोर्चा है, जो किसानों के हितार्थ हर कदम किसान हितों की लड़ाई लड़कर किसानों को लाभ पहुंचाएगा।
देहात किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदाराम चौधरी ने कहा कि किसान हित की लड़ाई हर कदम पर लड़ने के लिए मोर्चा तैयार है। किसान संगठित होकर अपनी समस्याओं के प्रति जागरुक रहें। यह काम किसान मोर्चा को करना है। उन्होंने कहा कि मोर्चा का गठन बूथ लेवल तक किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बूथ स्तर तक के कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मोर्चे से जोड़ें।
बैठक को संबोधित करते हुए देहात जिला महामंत्री दशरथ सिंह सकराय ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना देश की नहीं, अपितु विश्व की वो जनकल्याणकारी योजना है, जिसे कई देशों ने अपने देशों में लागू करने की योजना बनाई, लेकिन अमलीजामा नहीं पहना पाए। हमारे प्रधानमंत्री ने मुद्रा लोन योजना को लागू ही नहीं किया, वरन् इसका लाभ भी आमजन को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान वर्ग को इसका लाभ दिलाने के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगे आकर योजना का प्रचार-प्रसार कर किसान वर्ग को दिलाने में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी सरकारी बैंकों की प्रत्येक शाखा को मुद्रा लोन देने के लिए कहा गया है। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चे के प्रदेश मंत्री जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने जिले में किसान मोर्चा की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इसे और मजबूत किया जाएगा।
बैठक में जिला महामंत्री प्रहलाद शर्मा, श्रवण व्यास, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह, जगपाल सिंह शक्तावत, जिला मंत्री जसराम चौधरी, रामस्वरूप राजपुरोहित, कन्हैयालाल कुमावत, राजवीर भीचर, मंडल अध्यक्ष घनश्याम भाटी, भागचंद चौधरी, चैनाराम चौधरी, मनीष वैष्णव, सुरेश सैना, मेवा सिंह रावत, भगवत सिंह, उमराव सिंह चौहान, मंडल महामंत्री सज्जन सेन, सत्यनारायण भाटी, शंकर प्रजापति, दिवाकर गौड़, लक्ष्मण गोस्वामी, श्रवण सिंह रावत, मल्लाराम चौधरी सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। इससे पूर्व किसान मोर्चा जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रवक्ता पृथ्वीसिंह गुर्जर का स्वागत किया।