यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने का किया आव्हान

अजमेर। जिला प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने जिला स्तरीय यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में इस वर्ष को यात...

अजमेर। जिला प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने जिला स्तरीय यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में इस वर्ष को यातायात सुधार वर्ष की तरह मनाकर अजमेर शहर की यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए आव्हान किया।

उन्होंने कहा कि बजरंग गढ़ चौराहे से मार्टिण्डल ब्रिज तथा शिवाजी पार्क से डिग्गी चौक तक का यातायात सुचारू किया जाएगा। इसके लिए यातायात विभाग, नगर निगम तथा अजमेर विकास प्राधिकरण समन्वय के साथ कार्य करेंगे। जवाहर रंगमंच, रामप्रसाद घाट तथा पुरानी विश्राम स्थली के पास बसों को खड़ा नही करने के लिए भी बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। अजमेर शहर में संचालित सिटी बस स्टेण्डों पर नये बोर्ड 15 फरवरी तक लगवाने के लिए निर्देश दिए गए। इसी प्रकार रीजनल काॅलेज चैराहे से पुष्कर तक के मार्ग को चौड़ा करने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट 15 दिन में तैयार करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस उप अधीक्षक यातायात अदिति कांवट को शहर में संचालित होने वाले अवैध वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया । शहर के मुख्य चौराहों राजा साईकिल चौराहा, अम्बेडकर सर्किल, अजमेर क्लब, महावीर सर्किल, अग्रसेन चौराहा, रूद्रदेव एवं बजरंग गढ़ चौराहों के सौन्दर्यीकरण के कार्य को 31 मार्च तक पूर्ण करने का अनुमोदन किया गया।

बैठक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को स्कूल भवन के अन्दर से ही वाहनों में चढ़ाना-उतारना सुनिश्चित करने  के लिए पुलिस विभाग को बालवाहिनी योजना क्रियान्वयन समिति के माध्यम से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार पार्किंग प्रावधानों का पालन नही करने वाले समारोह स्थलों के विरूद्ध एक माह में प्रभावी कार्यवाही करने के लिए भी कहा गया। बैठक में सावित्राी चौराहे के पास स्थित विद्युत विभाग के बिल जमा कराने के कैबिन को हटाने की अनुमति प्रदान की गई। नौसर से पृथ्वीराज नगर होते हुए जनाना अस्पताल तथा जे.पी.नगर से भूणाबाय होते हुए जयपुर रोड़ के दो नये मार्गों का पुनः निरीक्षण करवाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।  राजस्थान पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित एसीटीएसएल वाहनों की फीटनेस जांच करवाने के लिए प्रस्ताव लिया गया।

अजमेर शहर में दस मुख्य बाजारों में 14 स्थानों पर नये पार्किंग स्थल विकसित करने के लिए सहमति व्यक्त की गई।  आगरागेट सब्जी मण्डी, खाईलैण्ड मार्केट, पुराना फायर स्टेशन, यूनानी अस्पताल तथा रेल्वे स्टेशन पर मेकेनिकल लिफ्ट पार्किग, विकसित की जाएगी। इसी प्रकार अरबन हाॅट, कचहरी रोड पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय मैदान, जी.आर.पी. मैदान किंग एडवर्ड मेमोरियल, मोईनियां इस्लामिया स्कूल, सुभाष उद्यान का पुराना बस स्टैण्ड, नया बाजार का पशु चिकित्सालय, राजा साईकिल चौराहा पर मल्टी लेवल पार्किग बनायी जाएगी।

प्रो. देवनानी ने उपस्थित अधिकारियों को पूर्व तैयारी के साथ अन्तर विभागीय समन्वय स्थापित कर आगामी  बैठक में आने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि मलिक, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, नगर निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश टहिल्याणी, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री विनोद कुमार उपस्थित थे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 1356687953480788095

Watch in Video

Comments

item