BSNL ग्राहकों के लिए खुश खबरी, कॉल दरें 80 फीसदी तक सस्‍ती

BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited, bsnl call rate, भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाएं देने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा दिया है। बीएसएनएल ने अपनी कॉल दरों में 80 फीसदी तक की कटौती की है।

बीएसएनएल ने नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए प्रति मिनट और प्रति सेकेंड प्लान के तहत दो नए विशेष वाउचर पेश किए हैं, जिससे कॉल दरें 80 फीसदी तक सस्ती हो गई हैं।

बीएसएनएल ने बताया कि प्रति मिनट के प्लान के लिए 37 रुपए के विशेष वाउचर के जरिए अब उसके नेटवर्क में लोकल/एसटीडी कॉल दर 10 पैसे प्रति मिनट होगी तथा दूसरे नेटवर्क पर लोकल/ एसटीडी कॉल दर 30 पैसे प्रति मिनट होगी।

इसी तरह, प्रति सेकेंड प्लान के अंतर्गत 36 रुपए के विशेष वाउचर पर बीएसएनएल के नेटवर्क पर एक पैसा प्रति सेंकेंड लोकल या एसटीडी कॉल की जा सकेगी, जबकि दूसरे नेटवर्क पर दो पैसे प्रति सेंकेंड लोकल या एसटीडी कॉल दर होगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 7293813660129391759
item