अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए "आपणों अजमेर" फेसबुक पेज पर नागरिकों के सुझाव आमंत्रित
अजमेर। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि मलिक ने अजमेर शहर के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे एतिहासिक और सबसे प्राचिनतम अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी का...
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/09/blog-post_82.html
अजमेर। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि मलिक ने अजमेर शहर के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे एतिहासिक और सबसे प्राचिनतम अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी का स्वरूप प्रदान करने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दें जिससे यह शहर देश के घोषित 100 स्मार्ट सिटी में टाॅप 10 में आ सकें।
जिला कलक्टर ने आज अपने कक्ष में आयोजित स्मार्ट सिटी की बैठक में कहा कि अजमेर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए यहां के नागरिकों के सकारात्मक व बहुमूल्य सुझाव जरूरी हैं। इन्ही के आधार पर यह शहर स्मार्ट सिटी के लिए तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि अजमेर शहर के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी ही हम सभी की प्रेरणा रहेगी।
जिला कलक्टर ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे ‘‘आपणों अजमेर‘‘ फेस बुक पर अपने सुझाव दें सकते हैं। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट स्थित राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के दूरभाष नम्बर 0145- 2422514 पर भी अपने सुझाव नोट करा सकते हैं।
जिला कलक्टर ने अजमेर के नागरिकों से यह भी अनुरोध किया कि यदि वे अपने सकारात्मक सुझाव लिखित में कलेक्ट्रेट स्थित राजस्थान सम्पर्क पोर्टल कार्यालय जो अटल केन्द्र में स्थित है पर दे सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों को विश्वास दिलाया कि उनके बहुमूल्य एवं सकारात्मक सुझावों को तत्काल लागू करने का जहां प्रयास किया जाएगा वहीं 72 घण्टे की अवधि में उन्हें भी सूचित किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने यह भी कहा कि नागरिक अपने सुझाव नगर निगम में भी दे सकते हैं।