स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवारी प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी घायल

Indipendence Day, Kota, Indipendence Day Celebration Kota, Vasundhara Raje, Rajasthan CM, स्वतंत्रता दिवस समारोह, कोटा, हैड कांस्टेबल मंगेज सिंह, Head Constable Mangej Singh
कोटा। कोटा के महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में घुड़सवारी का प्रदर्शन करने के दौरान एक पुलिसकर्मी संतुलन बिगड़ जाने की वजह से गिरकर घायल हो गया, जिसमे महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में अब कुछ सुधार है और स्थिति सामान्य है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने महाराव भीमसिंह चिकित्सालय पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में घुड़सवारी प्रदर्शन के दौरान घायल हुए हैड कांस्टेबल मंगेज सिंह की कुशलक्षेम पूछी और मंगेजसिंह से बातचीत की। उन्होंने वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत की तथा इन सभी के इलाज के बारे में चिकित्सकों से चर्चा की।

इसके अतिरिक्त राजे पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के निवास स्थान पहुंची, जहां उन्होंने धारीवाल की स्व. पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। धारीवाल की पत्नी का विगत दिनों निधन हो गया था।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 19274342334404453

Watch in Video

Comments

item