निकाय चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी !

Nikay Chunav Results, Poll counting, Nikay Chunav Rajasthan, vote counting rajasthan, Nagar nikay chunav, मतगणना, नगर निकाय चुनाव परिणाम
जयपुर। प्रदेश के 129 नगर निकायों में 17 अगस्त को हुए मतदान के बाद आज मतगणना का दौर जारी है, जहां पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नतीजों के मुताबकि सत्तारूढ दल भाजपा का पलड़ा विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

अब तक हुई मतगणना के नतीजों में 39 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 21 पर बीजेपी ने कब्जा किया है। वहीं कांग्रेस को 8 और निदर्लियों को 9 सीटें मिली हैं।

प्रदेश के अधिकांश निकायों में भाजपा बढ़ी बढ़त की ओर है और कांग्रेस के बड़े नेताओं को उनके ही गढ़ में पटखनी दी है। वहीं डेढ़ दर्जन से बोर्ड में निर्दलीय तय करेंगे कि वह किसकी पार्टी की तरफ जाकर बोर्ड बनता है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के चुनावी क्षेत्र में अजमेर में कमल खिला है तो किशनगढ़ में भी भाजपा भारी पड़ी है। जयपुर में 9 नगर पालिकाओं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है।

वहीं 64 नगर पालिकाओं में से 36 पर भाजपा, 12 पर निर्दलीय वहीं 3 पर कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर है। कांग्रेस ने बीजेपी के आगे रहने के बावजूद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ों में सेंध लगा दी है। झालरपाटन वसुंधरा के चुनाव क्षेत्र में आता है और वहां से कांग्रेस को जीत मिली है। उनके बेटे दुष्यंत के संसदीय क्षेत्र झालावाड़ में भी कांग्रेत जीत हासिल करने में सफल रही।

3351 वार्डों के लिए हुए थे चुनाव 

राजस्थान के 31 जिलों के 129 निकाय चुनाव की मतगणना फिलहाल चल रही है। 3351 वार्डों के लिए हुए चुनाव में पार्षदों की संख्या के आधार पर सभापति और मेयर के चुनाव शुक्रवार और शनिवार को होंगे।

भाजपा भारी : 

सवाईमाधोपुर में भाजपा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, बांरा, किशनगढ़ सहित अन्य जगहों पर कमल खिला है और भाजपा यहां पर बोर्ड बनाने की ओर है।

कांग्रेस ने बाजी मारी : 

नागौर दौसा, झुंझुनूं, रींगस, सुजानगढ़, धौलपुर, प्रतापगढ़, झालवाड़, करौली, बारंा, धौलपुर सहित अन्य जगहों पर रूझानों सहित सीटों पर कांग्रेस ने अपनी बढ़ी बढ़त बना रखी है।

निर्दलीय निभाएंगे भूमिका : 

नागौर, गंगापुर सिटी, राजधानी जयपुर, नागौर, बूंदी, कोटपूतली, बूंदी सहित अन्य जगहों पर निर्दलीय के हाथ में निकाय सरकार की कमान है।

जयपुर में खिला कमल :

राजधानी जयपुर के परिणामों ने कांग्रेस को भारी झटका दिया है। यहां पर भाजपा ने 9 नगर पालिकाओं में बाजी मारी है। वहीं अन्य जगहों पर निदर्लियों के भारी संख्या में जीतने से कांटे की टक्कर है। हालांकि सूत्रों के अनुसार यहां पर निर्दलीय भाजपा के पक्ष में जाएंगे, ऐसे में राजधानी में भाजपा कार्यकर्ताओं में जशन दिखाई दिया और कांग्रेस को पटखनी का सामना करना पड़ा।

भाजपा में जश्न, निर्दलीयों की मान-मनुहार

अब तक हुई मतगणना के आधार पर मिल रहे नतीजों के अनुसार प्रदेश में भाजपा का वर्चस्व बरकरार रहा है। नतीजों के अनुसार भाजपा अपनी विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है, जिसे देखते हुए भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता खुशियां मनाने लगे हैं। साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों की मान-मुनव्वल के दौर ने भी जोर पकड़ लिया है और दोनों दलों की ओर से निर्दलीय प्रत्याशियों को रिझाने की कवायदें भी शुरू होने लगी है। नगर निकायों में शुक्रवार और शनिवार को चैयरमेन व वाइस चैयरमेन के चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों की ओर से अपनी पार्टी का बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों की आवगभत का दौर भी शुरू हो गया है।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1211056452865559729

Watch in Video

Comments

item