अशोक गहलोत ने नेताजी की जासूसी को अफवाह करार दिया

ashok gehlot, अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बोस के परिवार की जासूसी
नई दिल्ली। देशभर में एक ओर जहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की जासूसी के मामले को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेताजी के परिवार की जासूसी वाली बात को महज अफवाह करार दिया है।

उन्होंने सोशल साइट पर पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। गहलोत ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की जासूसी को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों की गैर जिम्मेदार तरीके से व्याख्या हो रही है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद है। इससे संबंधित पूरी जानकारी तथ्यात्मक रूप से सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके।

गौरतलब है कि आईबी की लीक हुई रिपोर्ट से पता चला है कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की दो दशक तक जासूसी करवाई थी। मामले के सामने आने के बाद भाजपा के कांग्रेस पर हमले तेज हो गए हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 7872164687528239238
item