तीन दिवसीय पर्यटन पर्व 'बूंदी उत्सव' का आगाज

बून्दी। हाड़ौती के पर्यटन पर्व बून्दी उत्सव का आगाज गढ़ गणेश की पूजा अर्चना से हुआ। परिवहन राज्यमंत्री  बाबूलाल वर्मा ने मंगल ध्वनि एवं...

बून्दी। हाड़ौती के पर्यटन पर्व बून्दी उत्सव का आगाज गढ़ गणेश की पूजा अर्चना से हुआ। परिवहन राज्यमंत्री  बाबूलाल वर्मा ने मंगल ध्वनि एवं वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर एवं ध्वजारोहण कर बून्दी उत्सव का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में परिवहन राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि हाडौती की संस्कृति को देष विदेषी में फेलाने में बूंदी उत्सव एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। इससे रोजगार के साधन उत्पन्न हो रहे है। राजस्थान के मुख्यमंत्री बूंदी के पर्यटन स्थलों को सजाने व संवारने के लिए कृत संकल्पित है और राज्य सरकार यथा संभव बूंदी के पर्यटन को बढाने में हर संभव प्रयास करेगी।

जिला कलक्टर आनंदी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बूंदी उत्सव का आगाज शानदार तरीके से हुआ है और लोग में इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इस मौके पर जिला प्रमुख राकेश बोयत, उपजिला प्रमुख आशा मीणा, नगर परिषद सभापति सदाकत अली, जिला कलक्टर आनंदी, पुलिस अधीक्षक तेजराज सिंह, सीईओ जिला परिषद अम्बरीश मेहता, एडीएम रामजीवन मीणा, उपखण्ड अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, समाज सेवी महिपत सिंह हाडा, शौकीनचंद राठौर एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा बडी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विदेशी मेहमान उपस्थित रहें। 

भव्य शोभायात्रा रही आकर्षण :
उत्सव के पहले दिन गढ़ की पड़स से भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई, जिसमें सुसज्जित हाथी, घोडे़, ऊॅंट़, झॉकिया, बालाऐं, खुली जिपों मे विदेशी पर्यटक, नृत्य करते हुए लोककला दल तथा स्काउट-गाईड दल, बैण्डदल, लोककला मण्डल, मंगल कलशधारी बालाएॅं, ऊॅट सवार, घुड सवार, विभिन्न धर्म सम्प्रदायों के धर्माचार्य तथा जाति समुदायों के गणमान्यजन पारम्परिक वेशभूषा में शामिल थे। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस परेड ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का नगर वासियों तथा संस्थाओं, प्रतिष्ठानों की ओर से पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आदिवासी नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। 

पारंपरिक खेल स्पर्धायें :
बून्दी उत्सव के तहत बुधवार को यहां पुलिस परेड ग्राउण्ड पर ग्रामीण खेल स्पर्धाओं को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा थे। इस मौके पर विभिन्न रोंचक स्पर्धायें आयोजित की गई जिनमें, रस्सा कसी, मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधो प्रतियोगिता, घुड़ दौड़, ऊॅंट दौड़, पणिहारी दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़ एवं बोरी दौड़ प्रतिस्पर्धाओं से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दाधीच ने किया। 

इन्होंने मारी बाजी :
उत्सव के पहले दिन पुलिस परेड ग्राउंण्ड पव विविध प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। बूंदी विकास समिति के संस्थापक सदस्य राजकुमार दाधीच ने बताया कि बोरी दौड़ प्रतिस्पर्धा में अनिता प्रथम, निकित द्वितीय, साफा बांधो में जवाहर लाल प्रथम, नंद किषोर गुर्जर द्वितीय, धन्नालाल त्रिपाठी तृतीय, पणिहारी दौड़ में रोषनी मेघवाल प्रथम, लक्ष्मी सेनी द्वितीय, प्रतिज्ञा जैन तृतीय, जलेबी दौड़ के बालक वर्क में मोनू प्रथम, सौरभ द्वितीय और पार्थ तृतीय एवं बालिका वर्ग में निकिता प्रथम, सोनिया द्वितीय व दीक्षा तृतीय स्थान पर रही।

इसी तरह उंड दौड में पप्पूलाल प्रथम, लटूर गुर्जर द्वितीय, बंसतीलाल तृतीय, मूंछ प्रतियोगिता में धन्नालाल गुर्जर प्रथम, जगदीष प्रसाद सैनी द्वितीय स्थान पर रहे। विदेशी पर्यटकों की सांफा बांधो प्रतियोगिता में फ्रांस की फ्लोरिन प्रथम, फ्रांस की एंजोइन द्वितीय व बेल्जियम की क्याया तृतीय, मटकी दौड में बेल्जियम की योनिजादा प्रथम, सेल्जियम द्वितीय, यूके की राखी रूदिल तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा रस्सा कस्सी प्रतिस्पर्धा भी हुई, इसमें विदेशी पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।



सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7996942191921198835
item