गंदगी के अम्बार ने खोली निगम की सफाई व्यवस्था की पोल

अजमेर (विजय हंसराजानी)। नगर निगम अजमेर की सफाई व्यवस्था की पोल आज उस समय खुलकर सबके सामने आ गई जब दरगाह बाजार में प्रवेश के मुख्य द्वार ...

अजमेर (विजय हंसराजानी)। नगर निगम अजमेर की सफाई व्यवस्था की पोल आज उस समय खुलकर सबके सामने आ गई जब दरगाह बाजार में प्रवेश के मुख्य द्वार देहली गेट पर सुबह 6 बजे नाले में भरा पानी रोड़ पर बहने लगा। इस बारे में जानकारी मिलने पर निगम के अधिकारी, पार्षद और निगम कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

शुक्रवार का दिन होने की वजह से ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चल रहे मिनी उर्स की छटी और जुम्मे की नमाज के लिए मिनी उर्स में आये हजारों जायरीनों को नाले से निकलकर रोड़ पर बह रहे गंदे पानी और कचरे की वजह से काफी परेशानी का सामना का सामना करना पड़ा और कई जायरीनों में इस बात को लेकर आक्रोश भी दिखाई दिया।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा करीब दो घंटे के प्रयासों के बाद नाले में जमा कचरे को हटाया और नाले को सुचारू करवाया गया।

गौरतलब है कि इस तरह से नाले जाम होने की वजह सफाईकर्मियों के द्वारा रोड की सफाई कर कचरा नाले में डालना है, जिसकी वजह से नाले कचरे से भर जाते हैं और उसमे से गंदा पानी निकलकर रोड पर बहने लगता है, जिसकी वजह से दरगाह में आने वाले जायरीनों के साथ-साथ दरगाह बाजार में आने वाले पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1177272447404053060
item