'मेरी बेटी से शादी कीजिए और इनाम में पाइये 800 करोड़ रुपए'

हांगकांग। क्‍या कोई बाप अपनी बेटी से शादी करने वाले व्‍यक्ति के लिए करोड़ों के ईनाम की घोषणा कर सकता है? हां, शायद पुराने जमाने में राजा...

हांगकांग। क्‍या कोई बाप अपनी बेटी से शादी करने वाले व्‍यक्ति के लिए करोड़ों के ईनाम की घोषणा कर सकता है? हां, शायद पुराने जमाने में राजा ऐसा करते थे, लेकिन नए जमाने में सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा मगर ये सच है।

हांगकांग के एक रियल इस्‍टेट टायकून ने अपनी बेटी से शादी करने वाले को अरबों रुपए ईनाम के तौर पर देने का ऐलान किया है। दरअसल टायकून सेसिल चाउ की बेटी लेस्बियन है और एक महिला से शादी भी कर चुकी है। खबरों अनुसार गिगी और सीन ने 2012 में शादी कर ली थी, जबकि हांगकांग में समलैंगिक विवाह पर रोक है।

अपनी लेस्बियन बेटी से शादी करने के लिए चाउ ने दो साल पहले 39 मिलियन पाउंड (4 अरब 3 करोड़ 49 लाख 24,712 रुपए) की घोषणा की थी। इस एलान के बाद करीब 20 हजार युवकों ने अपनी किस्‍मत आजमाई थी मगर वो चाउ की बेटी गिगी को शादी के लिए राजी नहीं कर पाए। 'फाइनेंशियल टाइम्स' में सेसिल के हवाले से कहा गया है, 'जो व्यक्ति मेरी बेटी से शादी करेगा, मैं उसे शानदार जिंदगी का तोहफा दूंगा।'

खबरें हैं कि सेसिल अपने कारोबार का नियंत्रण बेटी को सौंपना चाहते हैं, लेकिन अगर वह शादी के लिए राजी नहीं हुई तो वह अपने दोनों बेटों में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर सकते हैं। उल्‍लेखनीय है कि पिछले नौ साल से गिगी एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है।

गिगी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि डैड के ऑफर किए हुए पैसों से कोई भी ऐसा आदमी मिलेगा जो मुझे आकर्षित कर पाए। गिगी के मुताबिक, 'मैं ऐसे किसी भी इंसान से दोस्ती करना पसंद करूंगी जो मेरी चैरिटी 'फेथ इन लव' के लिए बहुत सारा पैसा डोनेट करे लेकिन उन्हें इस बात से ऐतराज न हो कि मेरी एक पत्नी है थैंक यू डैडी!'


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 7622971771158067194
item