ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बून्दी,। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परिजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा मनरेगा योजनान्तर्गत संचालित कार्यो की अब तक की भौतिक एवं व...

बून्दी,। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परिजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा मनरेगा योजनान्तर्गत संचालित कार्यो की अब तक की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर आनंदी ने की। बैठक मे इंदिरा आवास योजना, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना तथा नरेगा योजनान्तर्गत अर्जित प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिये कि सांसद निधि के तहत 2013-14 से पूर्व के सभी कार्य आगामी 31 मार्च तक पूरे करवाये जावे। उन्होंने निर्देश दिये कि दो लाख से कम लागत वाले कार्य मार्च 2014 तक पूरे हो जाने चाहिए। उन्होंने विभिन्न कार्यकारी एजेन्सियों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी वित्तीय वर्ष 2014-15 मे नरेगा स्कीम में उनके माध्यम से करवाये जाने वाले कार्यो को वे अगले वर्ष की विभागीय कार्य योजना मे सम्मिलित करें। अगली वित्तीय वर्ष मे नरेगा कार्यो मे से 50 प्रतिशत कार्य विभिन्न विभागो को आवंटित किये जावेगे । अतः कार्यकारी एजेन्सियो के अधिकारीगण 31 मार्च तक ऐसे कार्यो की स्वीकृति करवा ले। बैठक में जिला कलक्टर ने मुख्यकार्यकारी अधिकारी को कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सूचीबद्ध परिवारों में से परिवारों का नमूना सर्वे करवाया जाना है। जिन पंचायतों मे अभी तक यह कार्य नहीं हुआ है, उनमे अविलम्ब सर्वे करवाने की कार्यवाही  विकास अधिकारी पूरी करवावे। बैठक में राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का निर्माण, किसान सेवा केन्द्रों तथा ब्लाक स्तरीय सांख्यिकी भवनों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 3971622315935217650
item