जिले की चार सौ सैतालिस प्रतिभावान छात्राओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार
बून्दी। आगामी 4 फरवरी को बसंत पंचमी पर जिला मुख्यालय पर महारानी स्कूल में गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन वितरण समारोह आयोजित में किय...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/01/blog-post_29.html
बून्दी। आगामी 4 फरवरी को बसंत पंचमी पर जिला मुख्यालय पर महारानी स्कूल में गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन वितरण समारोह आयोजित में किया जावेगा। इस समारोह में जिले की चार सौ सैतालिस बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किये जावेगें।
जिला शिक्षा अधिकारी(मा0) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इन पुरस्कारों हेतु पात्र छात्राओं से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र का प्रारूप महारानी स्कूल बून्दी तथा जिले के तालेड़ा, हिण्डोली, केशोरायपाटन, नैनवाॅ, लाखेरी तथा इन्द्रगढ़ के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों से प्राप्त किये जा सकते है। उन्होंने बताया कि भरे हुए आवेदन पत्र संस्था प्रधान के माध्यम से अग्रेषित करवाते हुए अंक तालिका की प्रमाणित छाया प्रति के साथ उसी विद्यालय में 31 जनवरी तक जमा कराऐ जा सकेगे। गार्गी पुरस्कार के लिये आवेदन पत्र वर्तमान संस्था प्रधान से तथा बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिये 12 वीं अध्ययन विद्यालय के संस्था प्रधान से अग्रेषित कराने होगें। आवेदन पत्रों का प्रारूप इन्हीं नगरों के छात्र विद्यालयों से भी प्राप्त किये जा सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्त करने वाली सेकण्डरी परीक्षा 2013 में उत्तीर्ण राजकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार की प्रथम किश्त में 150 बालिकाओं को तथा सैकण्डरी परीक्षा 2012 में उत्तीर्ण 102 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार की द्वितीय किश्त प्रदान की जावेगी। इस समारोह में उच्च माध्यमिक परीक्षा 2013 में 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण 195 बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप राशि के चेक प्रदान किये जाएगें। जिसमें कला वर्ग की 127, वाणिज्य वर्ग की 15, विज्ञान वर्ग की 53 बालिकाओं को पुरस्कृत किया जावेगा। गार्गी पुरस्कार की प्रथम किश्त तथा बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार पाने वाली छात्राओं को बालिका शिक्षा फाउण्डेशन जयपुर की ओर से प्रमाण पत्र दिये जावेगे।