लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 320 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांच

बालोतरा। लॉयन्स क्लब जसोल के तत्वाधान में नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 320 रोगियों की आंखों की जांच कर इनमें से...


बालोतरा। लॉयन्स क्लब जसोल के तत्वाधान में नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 320 रोगियों की आंखों की जांच कर इनमें से 57 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपित किए जाने के लिए चयनित किया गया।

गुरूवार प्रात: 9 बजे स्थानिय नाकोड़ा रोड़ स्थित श्री पारस भवन में स्वर्गीय मूलचंद कोठारी स्व.श्रीमती जड़ाव देवी कोठारी की पुण्य स्मृति में लॉयंस क्लब जसोल एवं जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी बाड़मेर,लॉयन पुष्पराज कैलाशचंद कोठारी परिवार के आर्थिक सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ बायतु विधायक कैलाश चौधरी,विशिष्ट अतिथि जोन चैयनमेन लॉयन कांतिलाल ढ़ेलडिया,नैत्र चिकित्सक डॉ विरेंद्र लोढ़ा,डॉ संजय मान,डॉ ललित गुप्ता,लॉयन क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार ढ़ेलडिया की अध्यक्षता एवं दानदाता लॉयन पुष्पराज कोठारी के मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर किया गया। शिविर के दौरान बालोतरा,बाड़मेर,बायतु,सिणधरी,गुडामालाणी,पचपदरा,सिवाना,समदड़ी सहित आस-पास के ग्रामीण क्षैत्रों से 320 मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच कर 57 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया। इस दौरान लॉयंस क्लब सहित स्थानिय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 5134078749810236797

Watch in Video

Comments

item