कांग्रेस ने केवल भ्रस्टाचार , बेरोजगारी और महंगाई को ही बढ़ावा दिया : वसुंधरा राजे
सिणधरी/सिवाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को सिणधरी में चुनावी सभा कर कांग्रेस सरकार व उसकी नीतिय...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/11/blog-post_19.html
सिणधरी/सिवाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को सिणधरी में चुनावी सभा कर कांग्रेस सरकार व उसकी नीतियों को आड़े हाथ लिया, वहीं विकसित, समृद्ध एवं खुशहाल नये राजस्थान के लिए प्रदेश में कमल खिलाने की बात कही।
वसुधरा राजे ने सभा स्थल पहुंचते ही जनता का अभिवादन किया। साथ ही वसुंधरा राजे कार्यकर्ताओं की ओर से पुष्प गुच्छ और चुनरी ओढ़ाने की औपचारिकता के दौरान चुनरी की लाज रखने का कहने से नहीं नहीं चूकी।
सभा के दौरान राजे अपने सम्बोधन में कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के अब तक के तिरेपन वर्षों के कार्यकाल के दौरान मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया है। कांग्रेस ने केवल भ्रस्टाचार , बेरोजगारी और महंगाई को ही बढ़ावा दिया है।
राजे ने बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा आदि के मुद्दे पर भी कांग्रेस की जम कर खिंचाई की। वसुधरा राजे ने सभा के दौरान कांग्रेस सरकार के वर्ष 2008 के घोषणा पत्र में किसानों को 24 घण्टे बिजली देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल जुठे वादे और थोथी घोषणाओं के द्वारा जनता को बार-बार धोखे में रखती रही है।
सरकार के दावे के विपरित किसानों को 8 घण्टे की विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से नहीं मिल सकी। साथ ही राजे ने वादा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर निर्बाध रूप से 24 घण्टे घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। नौकरियों को लेकर न्यायालय के प्रकरणों से रूकावट और शिक्षकों के लिए आरटेट की बाध्यता को लेकर भी वसुधरा ने कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने इसको लेकर कहा कि वह आरटेट का प्रबंधन कर प्रशिक्षितों के लिए शिक्षक बनने की राह आसान करेगी। वसुधरा राजे ने कांग्रेस सरकार को साढ़े चार साल तक कुम्भकर्णी नींद में सोये रहना बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब चुनाव की आहट कानों-कान हुई तो सरकार को अचानक जनता की याद आई तथा अंत के तीन-चार महिनों में विभिन्न प्रकार की योजनाओं के नाम पर जनता को उनका हमदर्द होने का अहसास दिलाने का प्रयास किया गया। परन्तु प्रदेश की जनता अब सजग और जागरूक हो चुकी है। वह सरकार के दिखावों और लोक लुभावन प्रलोभनों में नहीं आने वाली।
इन सब बातों को लेकर वसुंधरा राजे ने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और नवीन राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए कमल खिलाने की बात कही। उन्होंने बिना कमल के हाथ को खूंनी पंजा कहते हुए प्रत्येक हाथ में कमल होने की जरूरत भी बताई। साथ उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच पीले चावल देने आई है, जिसका न्यौता स्वीकार कर आमजन को एक दिसम्बर के दिन भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान कर विकास का भागीदार बनना है।
सभा के दौरान भाजपा के सिवाना प्रत्याशी हमीरसिंह भायल , गुड़ामालानी प्रत्याशी लादुराम विश्नोई, बायतू प्रत्याशी कैलाश चौघरी, पचपदरा प्रत्याशी अमराराम चौघरी आदि ने भी सभा को सम्बोधित कर अपनी-अपनी बात रखी और विकास का भरोसा दिलाया।
वहीं इस दौरान भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी हंसराज पूनिया, पूर्व विधायक टीकमचंद कांत, कानसिंह कोटड़ी, गुजरात के कच्छ विधायक रमेश भाई माहेश्वरी, जयराम प्रजापत, बाबुसिंह राजपुरोहित, विधानसभा प्रभारी गोमाराम लेगा व कौशलाराम मूढ़ जोगेन्द्र आचार्य, उम्मेद जीनगर, पारसमल खण्डेलवाल, जब्बरसिंह आदि उपस्थित रहे।