'जोधपुर आश्रम में 23 लड़कियों से दुराचार कर चुके हैं आसाराम'

जोधपुर। इन दिनों चहूंओर से नित-नई मुसीबतों से घिरते जा रहे आसाराम के बारे में अब एक और नया खुलासा हुआ है, जिससे लगता है आसाराम की मुसीबत...

जोधपुर। इन दिनों चहूंओर से नित-नई मुसीबतों से घिरते जा रहे आसाराम के बारे में अब एक और नया खुलासा हुआ है, जिससे लगता है आसाराम की मुसीबतें और बढ़ सकती है।

आसाराम के एक पुराने सेवादार अजय कुमार का कहना है कि जोधपुर आश्रम की कुटिया में आसाराम अब तक 23 लड़कियों से दुराचार कर चुके हैं। बुधवार को उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष इस संबंध में बयान दर्ज कराए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हरियाणा निवासी इस सेवादार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

गौरतलब है कि इसी आश्रम में आसाराम ने नाबालिग छात्रा का यौनशोषण किया था। अपने बयान में सेवादार ने कहा कि आसाराम हर रोज लड़कियों से अकेले में मिलते थे और उनका यौनशोषण करते थे। आसाराम के आश्रमों में यह सिलसिला वर्ष 1990 से चलता आ रहा था। नए रहस्योद्घाटन के बाद आसाराम का कानूनी शिकंजे से बच पाना अब और भी मुश्किल हो गया है।

गुप्‍त तरीके से आती थी लड़कियां : आरासाम के एक पूर्व सेवादार का कल यहां एक अदालत में बयान दर्ज किया। हरियाणा निवासी अरुण कुमार ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मेट्रोपोलिटन अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। वह 1995 से पहले अहमदाबाद में आसाराम के मोटेरा आश्रम में सेवादार रहा था और काफी समय पहले वहां से भाग गया था। उसने दावा किया कि आश्रम में रात के समय झोपड़ियों में लगातार लड़कियों की गुपचुप तरीके से आवाजाही चलती रहती है।

सम्बंधित खबरें : 

 आसाराम की जमानत याचिका ख़ारिज, 30 तक रहेंगे जेल में ही

आसाराम पर बनेगी 'गुरु चल हो जा शुरू' फिल्म !

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Special 8674451639850578457
item