दो साल के बाद एक बार फिर हुआ वसुंधरा राजे मंत्रिमंडल में विस्तार-फेरबदल, 6 नए चेहरे हुए शामिल
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/vasundhara-raje-cabinet-expanding-and-reshuffle-once-again-after-two-year.html
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंत्रिमंडल में शामिल हुए 6 नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई राजनेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल कल्याण सिंह ने वसुंधरा कैबिनेट में जगह पाने वाले सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इससे पहले वसुंधरा मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले सभी विधायकों का भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की मौजूदगी में अभिनन्दन किया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वसुंधरा राजे केबीनेट का विस्तार 27 अक्टूबर 2014 को किया गया था, जो भाजपा की ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में आने के करीब दस महीने बाद पहला विस्तार था। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्रियों को शामिल किया गया था। यह विस्तार करीब 5 महीने से अटका हुआ था।
मंत्रीमंडल में जगह पाने वाले सभी मंत्रियों को उनके विभाग और जिम्मेदारियां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के द्वारा दी जाएगी। संभवतः आज देर शाम तक वसुंधरा राजे इन्हे अपने-अपने विभाग और जिम्मेदारियां सौंप सकतीं हैं। वहीं संसदीय सचिव के रूप में शामिल किए गए विधायकों को भी आज शाम को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा शपथ दिलवाई जाएगी।
इन नए चेहरों को मिली मंत्रिमंडल में जगह :
- श्रीचंद्र कृपलानी, चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से विधायक
- डॉ. जसवंत यादव, अलवर के बहरोड़ से विधायक
इनको बनाया गया राज्य मंत्री :
- बंशीधर बाजिया, सीकर के खंडेला से विधायक
- कमसा मेघवाल, जोधपुर के भोपालगढ़ से विधायक
- धनसिंह रावत, बांसवाड़ा से विधायक
- सुशील कटारा, डूंगरपुर के चोरासी से विधायक