भाजपा सरकार ने तीन साल में ही किए हैं कांग्रेस के पांच साल से बेहतर कार्य : परनामी
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/bjp-doing-better-development-works-compared-to-congress-says-ashok-parnami.html
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के कल यानि 13 दिसम्बर को तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और तीन साल का नारा दिया गया है 'अच्छा काम, ठोस परिणाम', इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने राज्य सरकार की तीन साल की उपलब्धियों का आज जमकर बखान किया। वहीें परनामी ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सरकारी आंकड़ों के आधार पर वसुंधरा सरकार की बीते तीन साल की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह भी आंकड़ों के आधार पर ही अपनी बात कहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज आरोप लगा रही है, जिनमें वास्तविकता नहीं है, अगर कांग्रेस के पास कोई आंकड़े हैं, तो वह आंकड़ों के त्रत्रत्रत्रत्रत्रआध्त्राात्रर पर अपनी बात कहें।
परनामी ने दावा किया कि बीजेपी सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र की 72 फीसदी घोषणाएं पूरी कर चुकी है और बाकी 28 फीसदी घोषणाएं बाकी है, जिन्हें भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार ने बीते तीन साल में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के शासन से कई गुना अधिक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को लेकर जिलास्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
परनामी ने कहा कि प्रत्येक जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं वसुंधरा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान निरंतर विकास कर रहा है। परनामी ने दावा किया कि प्रदेश हर क्षेत्र में देश में अव्वल है। चाहे खातों में सीधे धनराशि ट्रांसफर की योजना हो, या सौर ऊर्जा उत्पादन की या फिर एलईडी वितरण योजना। इन क्षेत्र के अलावा भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य योजना की भी देशभर में सराहना हुई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई नवाचार किये हैं, जिसमें मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, गौपालन मंत्रालय का गठन, ग्रामीण गौरव पथ योजन, अन्नपूर्णा भंडार योजना मुख्य है। उन्होंने दावा किया है कि 9 लाख युवाओं को गैर सरकारी क्षेत्र में रोजागर मुहैया करवाया गया है।
उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि बिजली कंपनियों पर भारी कर्ज था, उसे भी दूर करने के लिए भाजपा सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। वहीं परनामी ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि पांच साल में कांग्रेस उतना भी काम नहीं कर पाई, जितना हमारी सरकार ने 3 साल में कर दिखाए। इस दौरान परनामी ने सरकार के हर तरह के कामकाज गिनाए।