लखनऊ में मायावती की रैली में मची भगदड़, 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

Mayawati, Rally, Lucknow, mayawati lucknow rally, BSP, Bahujan Samaj Party, Stampede, Kanshiram Smark
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित बहुजन समाज पार्टी की रैली के समापन बाद भगदड़ मच गई और इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो जाने की पुष्टि हो गई है, जबकि दूसरी महिला व एक अन्य की मौत को लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं।

रैली स्थल के मुख्य गेट पर हुए इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी घायलों को समीप के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, रैली में मरने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने बसपा की रैली के दौरान भगदड़ से लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों को मुफ्त में इलाज कराने की सुविधा देने का निर्देश दिया है। अखिलेश के बाद बसपा की मुखिया मायावती ने रैली के बाद भगदड़ में दोनों महिलाओं की मौत पर शोक जताया है।

पुलिस के मुताबिक, पुरानी जेल रोड पर स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर रैली खत्म होने के बाद बाहर निकलने की आपाधापी में धक्का-मुक्की के बीच अचानक भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक एक ही महिला के मरने की पुष्टि की है। रैली स्थल के मुख्य गेट पर हुए इस हादसे में करीब 22 लोग घायल भी हुए हैं। भगदड़ मचने के बाद अफरातफरी के बीच पुलिस ने सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बसपा अध्यक्ष मायावती का भाषण समाप्त होने के बाद बाहर निकलने को लेकर होड़ मच गई, जिससे भीड़ में दो महिलाएं गिर गईं और लोग दोनों को रौंदते हुए आगे निकलते रहे। इसी दौरान दम घुटने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिला शांति देवी (65 वर्ष) पुत्ती विधूना की पत्नी थी। वह कानपुर की निवासी है।

वहीं दूसरी मृतक महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। वहीं इस संबंध में जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इतनी बड़ी रैली में सुरक्षा का कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3493468498661384996
item