26 दिनों में एक करोड़ के पार पहुंची रिलायंस जियो कस्टमर्स की संख्या

Reliance, Jio, Mukesh Ambani, reliance jio infocomm limited, Jio Customers
मुंबई। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी शुरुआत के पहले ही महीने में ही एक करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम (जियो) के संचालन के महज 26 दिनों में ही 1.6 करोड़ ग्राहक बनाए हैं। कंपनी का कहना है कि यह अपने आप में एक विश्व रिकार्ड है, क्योंकि उसने यह उपलब्धि स्वयं में एक कीर्तिमान है।

गौरतलब है कि कंपनी ने व्यावसायिक रूप से अपनी सेवाएं पांच सितंबर से शुरू कर दी थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश धीरूभाई अंबानी ने कहा कि, "हमें जियो वेलकम ऑफर पर देशभर से इतनी भारी प्रतिक्रिया पर खुशी है। जियो का निर्माण प्रत्येक भारतीय को डेटा की शक्ति देने के लिए किया गया है।"

उन्होंने कहा, "हमें खुशी है कि लोगों ने इसे पहचान लिया है और वे हमारी सेवाओं का पूरा लाभ उठा रहे हैं। हमारा ध्येय ग्राहकों पर ही है और हम उपभोक्ताओं के लिए निरंतर स्वयं में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"

बयान के मुताबिक, "जियो ने दुनिया में किसी अन्य दूरसंचार कंपनी और स्टार्ट-अप की तुलना में सबसे तेज गति से विकास किया है। इसमें फेसबुक के लाइक्स, व्हाट्सएप और स्काइप भी शामिल हैं।" जियो ने देश के 3,100 शहरों और कस्बों में आधार कार्ड आधारित जियो सिम सेवा शुरू की है।


Keywords : Reliance, Jio, Mukesh Ambani, reliance jio infocomm limited, Jio Customers
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Headlines 8275654473615445705

Watch in Video

Comments

item