शहर में 24 घण्टे पेयजल सप्लाई संसाधनों की रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

अजमेर। अजमेर शहर में 24 घण्टे के अन्तराल से पेयजल सप्लाई आरम्भ करने के लिए आवश्यक संसाधनों की विस्तृत रिपोर्ट बनाने के लिए सोमवार को जिला...

अजमेर। अजमेर शहर में 24 घण्टे के अन्तराल से पेयजल सप्लाई आरम्भ करने के लिए आवश्यक संसाधनों की विस्तृत रिपोर्ट बनाने के लिए सोमवार को जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनिल सिंघल को निर्देशित किया।

उन्होंने विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि जलदाय विभाग को 24 घण्टे में पेयजल सप्लाई करने के लिए आवश्यक संसाधन विभिन्न स्त्रोंतो से उपलब्ध करवाए जाएंगे। संसाधनों के पूरी रिपोर्ट तुरन्त तैयार की जाए।

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में निर्माणाधीन उच्च जलाशय के लिए पम्प हाउस पुरानी क्वार्टर के स्थान पर बनाए जाने के निर्देश प्रदान किए। दरगाह क्षेत्र तथा कायड़ विश्राम स्थली में पेयजल सप्लाई ठीक की जाए। श्रीनगर के छातड़ी गांव में जल सप्लाई को दुरूस्त करेन की आवश्यकता बतायी।

उन्होंने कहा कि जिले में मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी पूर्वक पूर्व तैयारी कर लेनी चाहिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं को सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त माॅनिटरिंग करनी चाहिए।

नया बाजार स्थित पाॅलिक्लिनिक को शास्त्राीनगर में स्थानान्तरित करने के लिए लिए तेजी से प्रयास करने चाहिए। आनासागर की भूमि से अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया जाना चाहिए। उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मिलने वाले राशन सामग्री का शत प्रतिशत वितरण पोश मशीन के माध्यम से किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरक्त जिला कलेक्टर किशोर कुमार, अबु सूफियान चौहान, अरविंद कुमार सेंगवा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल राम मीणा, उप वन संरक्षक अजय चितौड़ा  थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 7539960854992234813

Watch in Video

Comments

item