दिव्यांगों के यूनिवर्सल आईडी बनाने का प्रशिक्षण आयोजित

अजमेर। दिव्यागों के युनिवर्सल आई.डी. बनाने के संबंध में सोमवार को सूचना केन्द्र सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक ...

अजमेर। दिव्यागों के युनिवर्सल आई.डी. बनाने के संबंध में सोमवार को सूचना केन्द्र सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक जयप्रकाश ने बताया कि भारत सरकार के तत्वाधान में दिव्यांगों की युनिवर्सल आई.डी. बनाने के संबध में आयोजितक एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक नरेन्द्र यादव ने प्रोजक्टर के जरिये दिव्यांगों की आई.डी. बनाने के बारे में विस्तापूर्वक बताया। इस आई.डी को बनाते समय आने वाली चुनौतियों तथा उनके निराकरण के बारे में विशेष सत्र रखा गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभाग के समस्त जिला कलक्टर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं निदेशालय के नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अजमेर, भीलवाडा, नागौर तथा टोंक के जिला स्तरीय अधिकारियों, संभाग के सभी प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों , प्रमुख मेडिकल आॅफिसर्स, ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, सामाजिक न्यय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालयों के कार्यरत सूचना सहायक अथवा समकक्ष कार्मिक, एनालिस्ट कम कम्प्यूटर प्रोगामर जिला कार्यालय सूचना प्रोद्योगिक विभाग तथा निदेशालय विशेष योग्यजन के उपनिदेशक संजय सावलानी ने भाग लिया।
   

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 3984556569632160376

Watch in Video

Comments

item