ओछे एवं हल्के स्तर के बयान कांग्रेस की हताशा : परनामी

Ashok Parnami, BJP Presindent Rajasthan, Rajastha BJP President, Bhartiya Janta Party, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी
जयपुर। कांग्रेस की ओर से लगातार दिये जा रहे बयानों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने ओछे एवं हल्के स्तर के बयानों से भरी हताशा करार दिया है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि, "कांग्रेस कभी भी गरीबों की हितैषी नहीं रही है।"

उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस ने सदैव गरीबों का मजाक उड़ाया है। कभी 'गरीबी हटाओ' का नारा बुलंद करने वाली कांग्रेस के नेता गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं। क्या गरीब होना गुनाह है ? क्या गरीब लोगों को राजनीति में आगे बढ़ने का अधिकार नहीं है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस का 'गरीबी हटाओ' का नारा झूठा था। कांग्रेस के नेताओं को महिलाओं एवं गरीबी पर इस प्रकार के ओछे बयान एवं हल्के स्तर के भाषण शोभा नहीं देते।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा की भारतीय जनता पार्टी मे परिवारवाद नहीं है। परिवारवाद एवं वंशवाद तो कांग्रेस की नसों मे एवं जड़ों मे समाया हुआ है, जिससे कांग्रेस निकल नहीं सकती है। भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े पद पर स्थापित हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति एवं ऊर्जा है।

परनामी ने कहा कि, "निकाय चुनावों मे कांग्रेस मुद्दों के नाम पर खाली तीर चला रही है। कांग्रेस के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है कि इनके नेता भाजपा पर प्रहार कर सके। अच्छा होता कि नगर निकाय चुनाव में गुरदास कामत जी एवं सचिन पायलट जी स्थानीय मुद्दों को जनता के सामने रखते। राजस्थान प्रदेश मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के विकास विजन पर चल पड़ा है और आने वाले 5 साल मे निश्चित रूप से एक समृद्व राजस्थान की श्रेणी मे दिखेगा।"

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 709040849787132753
item