गले फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

बून्दी,। देई थाना क्षेत्र के लीलदां गांव मे गुरूवार को एक व्यक्ति ने गले मे फंदा डालकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनु...


बून्दी,। देई थाना क्षेत्र के लीलदां गांव मे गुरूवार को एक व्यक्ति ने गले मे फंदा डालकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार लीलदां निवासी मदनलाल मीणा ४७ पुत्र रघुनाथ मीणा ने गुरूवार को शाम पांच  बजे के करीब अपने कच्चे घर में छत के डंडो पर रस्सी का फंदा गले मे डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बाद में इसके पुत्र देवप्रकाश नें इसे देखा ओर ग्रामीणो की मदद से देई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। मृतक के परिवार वालो का रोरो कर बुरा हाल था।  सूचना पर मोके पर पुलिस पहुंची व अपनी कार्यवाही की। शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकार सूत्रो के अनुसार परिवार में जमीन के विवाद के चलते मदन ने आत्महत्या की है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 2470471599369080869
item