उमंग के रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर उमंग के  स्वेछिक रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान किया गया । क्लब सचिव लायन आभा गांधी ने बताया कि रविवार को को...

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर उमंग के  स्वेछिक रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान किया गया । क्लब सचिव लायन आभा गांधी ने बताया कि रविवार को कोटड़ा आज़ाद नगर स्थित गणपति गार्डन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में  जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के ब्लड बैंक एवम् जनाना हॉस्पिटल की टीम ने रक्त संग्रहित किया। 

कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जैन मित्तल के अनुसार शिविर में आज़ाद नगर विकास समिति , ज्ञानविहार विकास समिति , कोटड़ा आवासीय योजना विकास समिति,  राधा विहार विकास समिति , एवम् हरिभाऊ उपाध्याय नगर (मुख्य) समिति का सहयोग रहा । सह संयोजक लायन राजेंद्र गांधी ने बताया की सभी रक्तदाताओ को क्लब की और से प्रमाण पत्र एवम् समृति चिन्ह दिए गए।  

इस अवसर पर सूरज चाहुजा,मनीष बंसल,प्रकाश सोनी,राकेश शर्मा, दीपक दोषी , राजेश यादव, हरी ओम शर्मा,श्यामसुन्दर जोशी, गुमानसिंह यादव,अशोक टाक, अनिल चौहान,राजेंद्र सिंह राठोड़, हेमंत बरी, अनिल गोयल सहित अन्य ने सहयोग किया । सिविल डिफिन्स के कार्यकर्त्ता विजय यादव,गौरव शर्मा,अमरसिंह राठोर शत्रुंजय धूपिया ने भी शिविर में सेवाएं दी ।  

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 4125993557705989104

Watch in Video

Comments

item