खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी 2 साल की मासूम
गड्ढे में गिरी दो साल की मासूम बच्ची को निकालने के प्रयास में जुटा प्रशासन और घटनास्थल पर जमा ग्रामीण। कोटपूतली। बानसुर कस्बे के निकटव...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/04/2year-old-girl-fell-into-a-borewell.html
![]() |
| गड्ढे में गिरी दो साल की मासूम बच्ची को निकालने के प्रयास में जुटा प्रशासन और घटनास्थल पर जमा ग्रामीण। |
बताया जा रहा कि तन्नु नाम की यह बच्ची अपने घर के बाहर ही दो अन्य बालिकाओं के साथ खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते तनु खुले बोरवेल के पास चली गई और उसमें गिर गई। स्थानीस निवासी जगदीश चौधरी की 2 वर्षीय बच्ची के बोरवेल में गिरने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव मे फैल गई और कोहराम मच गया।
ग्रामीणों व परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस व प्रसाशन को दी, जिस पर उपखण्ड अधिकारी ममता यादव, थाना प्रभारी जितेन्द्र नावरिया, विधायक शकुन्तला रावत सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब चार पांच जेसीबी मशीनों की सहायता से खुदाई का कार्य शुरू करवाया। लेकिन घटना के छह घन्टे बीत जाने के बाद भी प्रशासन को कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी।
