CNG दाम बढ़ाने पर केजरीवाल ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। दिल्ली में CNG के दाम बढ़ने से आम आदमी पार्टी बेहद नाराज है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल ने कीमतें बढ़ान...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/12/arvind-kejriwal-raised-questions-on-CNG-price-hike.html
नई दिल्ली। दिल्ली में CNG के दाम बढ़ने से आम आदमी पार्टी बेहद नाराज है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल ने कीमतें बढ़ाने के समय पर सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली के भावी सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार के इस कदम से शक पैदा होता है और सरकार को इसका जवाब देना होगा।
उन्होंने कहा है कि दाम बढ़ाने की इतनी जल्दी क्या थी। उन्होंने ऑटो चालकों से हड़ताल नहीं करने की अपील करते हुए उनसे दो दिन का वक्त मांगा है। केजरीवाल ने कहा है कि CNG के दाम बढ़ाए जाने के फैसले को वह वापस करवाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने सीएनजी के दाम बढ़ाने के समय पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर लिखा- `दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। क्या समय को लेकर संदेह नहीं होता?`
गौर हो कि राजधनी दिल्ली में गुरुवार आधी रात से सीएनजी अब प्रति किलो साढ़े चार रुपए महंगी हो गई है। इसके बाद अब दिल्ली में सफर करना महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही पाइप के जरिए घरों में पहुंचाई जानेवाली रसोई गैस भी 5 रुपए 15 पैसे प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है।
दिल्लीवालों को महंगाई से निजात देने के लिए आम आदमी पार्टी ने जनता से ढेरों वादे किए हैं। जिनमें 700 लीटर मुफ्त पानी और 50 फीसदी सस्ती विजली देने के वादे शामिल हैं। लेकिन अब सीएनजी की कीमत बढ़ने से दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सफर और महंगा होगा जो आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा।