देवनानी ने सादगी से मनाया जन्मदिन

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज जन्मदिन सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। प्रो. देवनानी ने अपना घर संस...

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज जन्मदिन सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। प्रो. देवनानी ने अपना घर संस्था में जरूरतमंद और मानसिक रूप से विकलांग लोगों को फल वितरित किए, अनाथ बच्चों के साथ अल्पाहार किया और गौशालाओं में गायों को चारा डाला। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भी शिक्षा राज्य मंत्री को जन्म दिन पर बधाई दी।

प्रो. देवनानी ने आज अपने जन्म दिवस पर केसरगंज स्थित दयानन्द बाल सदन में अनाथ बच्चों को अल्पाहार कराया। वे स्वयं भी बच्चों के साथ घुलमिल गए और आत्मियता से उनके साथ बातचीत की। यहां हवन के पश्चात प्रो. देवनानी जैन तीर्थ नारेली स्थित गौशाला गए। वहां उन्होंने गायों को गुड़ एवं चारा खिलाया। जैन तीर्थ नारेली की ओर से प्रो. देवनानी का अभिनन्दन भी किया गया।

देवनानी आज अपने जन्म दिवस पर लोहागल स्थित अपना घर संस्था में जरूरतमंद और मानसिक रूप से विकलांग लोगों को फल वितरित किए। प्रो. देवनानी एक-एक व्यक्ति के पास स्वयं गए और उन्हें अपने हाथों से फल का वितरण किया। निराश्रित लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रो. देवनानी ने इन संस्थाओं की विभिन्न जरूरते पूरी करने का वादा किया।

शाम को देवनानी के निवास पर सुन्दर काण्ड का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, सीताराम शर्मा,  पार्षद रमेश सोनी, महेन्द्र जादम, प्रवीण जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 2858999782430297652

Watch in Video

Comments

item