निशुल्क यूरोलॉजी शिविर गुरुवार से, यूरोलॉजिस्ट डॉ. बदलानी करेंगे ऑपरेशन

अजमेर।  राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय द्वारा स्वामी हिरदाराम जी एवं सिद्ध भाऊ जी की प्रेरणा एवं जीव सेवा समिति अजमेर के सहयोग से आज 10 ...

अजमेर।  राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय द्वारा स्वामी हिरदाराम जी एवं सिद्ध भाऊ जी की प्रेरणा एवं जीव सेवा समिति अजमेर के सहयोग से आज 10 से 17 दिसम्बर तक विशाल निशुल्क यूरोलाॅजी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में यूरोलाॅजी से संबंधित मरीजों का निशुल्क उपचार एवं आॅपरेशन किए जाएंगे। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल शिविर का शुभारम्भ करेंगे।

चिकित्सालय अधीक्षक डाॅ पी.सी.वर्मा ने बताया कि संभाग के सबसे बडे़ जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की ओर से 10 से 17 दिसम्बर 2015 तक 8 दिवसीय यूरोलाॅजी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अमेरिका के प्रसिद्ध यूरोलाॅजिस्ट डाॅ.गोपाल बदलानी, अजमेर के डाॅ. रोहत अजमेरा एवं डाॅ. सुनील गोखरू रोगियों के आॅपरेशन करेंगे। शिविर आयोजन में दीपमाला पगारानी चिकित्सालय एवं दयाल वीणा डायग्नोस्टिक सेन्टर द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है। चिकित्सालय में रोगियों का चयन यूरोलाॅजी विभाग द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है।

जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश वच्छानी ने बताया कि शिविर के लिए विशेषतौर पर एक दिन का आउटडोर 10 दिसम्बर को रखा गया है। इसमें प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक चिकित्सालय के यूरोलाॅजी विभाग में डाॅ. रोहित अजमेरा एवं डाॅ. सुनील गोखरू प्रारंभिक जांच कर आॅपरेशन योग्य रोगियों को भर्ती करेंगे। इन सभी रोगियों की खून व पेशाब की जांच के अलावा एक्सरे, सोनोग्राफी, ई.सी.जी. व अन्य सभी जांचे निशुल्क की जाएंगी। रोगियों के आॅपरेशन 13 से 17 दिसम्बर तक डाॅ. बदलानी, डाॅ. अजमेरा व डाॅ. गोखरू द्वारा किए जाएंगे।

शिविर के लिए सभी बीपीएल कार्डधारियों, वरिष्ठ नागरिकों, विकलांग तथा पेंशनर्स आदि से आग्रह किया है कि वे अपने साथ उचित दस्तावेज तथा डायरी आदि साथ लावे ताकि उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें। शिविर में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अधिकतम 100 रोगियों के आॅपरेशन किए जाएंगे।

वच्छानी ने बताया कि विगत 17 वर्ष से लगातार यूरोलोजी शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद रोगियों को लाभान्वित किया जाना है। शिविर का प्रचार प्रसार समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। शिविर के दौरान भर्ती रोगियों के आवास, भोजन, दवा, जांच एवं आॅपरेशन की निशुल्क व्यवस्था  की गई है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 6734607861392488764

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item