बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान देगा निःशुल्क प्रशिक्षण
बून्दी,। बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान रूडसेटी एवं नगर परिषद् बून्दी के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अन्तर्...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/02/blog-post_1.html
बून्दी,। बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान रूडसेटी एवं नगर परिषद् बून्दी के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को 120 दिवसीय ज्वैलरी मेंकिग एवं ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ हुए। प्रत्येक कार्यक्रम मे 25-25 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक जी.आर. रैगर ने किया। उन्होंने बताया कि संस्थान की स्थापना से अब तक 62 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाकर एक हजार पांच सौ बेरोजगार युवक युवतियों को विभिन्न ट्रेंडों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बूंदी जिले में नैनवा, इन्द्रगढ़, माटून्दा, कापरेन, लाखेरी मे भी संस्थान द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिये जा रहे है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आशार्थी संस्थान कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते है।
